सुशांत के जीजा विशाल ने शेयर किए एक्टर संग व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट, इन टॉपिक्स पर हुई दोनों की चर्चा

Sunday, Sep 20, 2020-12:36 PM (IST)

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तीन महीने से ज्यादा का समय बीत गया लेकिन एक्टर की मौत की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी।उनके पर‍िवारवाले हर दिन इंसाफ का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति ने एक्टर संग हुई चैट को अपने ब्लॉग में शेयर किया। सुशांत और उनके जीजा विशाल के बीच ये बातचीत 2018 की। इस चैट में दोनों किताबों को लेकर बात कर रहे हैं। 

PunjabKesari

दोनों ने लेजेंडरी क्लासिक्स, समकालीन नॉन-फिक्शन किताबों पर चर्चा की है। इनमें वे 12 रूल्स, कॉम्प्लेक्स‍िटी थ्योरी, इवॉल्यूशनरी बायोलॉजी, मशीन लर्न‍िंग, गेम थ्योरी, द लुसिफर इफेक्ट बाई फिलिप जिंबार्डो जैसे टॉपिक्स शामिल हैं। उनकी ये चैट अप्रैल 2018 की है जब सुशांत ने कुछ नोट्स लिखे थे। ये वही नोट्स हैं जिसे पावन स्थ‍ित सुशांत के फार्महाउस से मिले।

 

PunjabKesari

इन चैट्स को शेयर करते हुए विशाल ने लिखा- 'आज केस में नई बातों का इंतजार कर रहे हैं, इस बीच मैं सुशांत के साथ हुई इंटलेक्चुअल चैट सेशन की खूबसूरत यादों को शेयर कर रहा हूं। यह याद दिलाता है कि लोगों के साथ आमने-सामने बात करना एक शानदार अनुभव है तो वहीं डिजिटल कम्युनिकेशन उन्हें याद करने का बेहतरीन तरीका'।

PunjabKesari

आगे विशाल ने सुशांत के बारे में लिखा कि उन्हें किताबों से प्यार था और एक असली बुद्ध‍िजीवी थे वो। विशाल ने अपने इस ब्लाॅग में सुशांत का वैक्स स्टैच्यु बनाने वाले आर्टिस्ट की भी तारीफ की है।

PunjabKesari

 

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 


Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News