पति संग कार एक्सीडेंट का शिकार हुईं ''स्वदेस'' एक्ट्रेस गायत्री जोशी,फरारी से टकराई लेम्बोर्गिनी, दर्दनाक हादसे में स्विस कपल की मौत
Wednesday, Oct 04, 2023-10:15 AM (IST)

मुंबई: शाहरुख खान की स्वदेस में को-स्टार रहीं गायत्री जोशी और उनके पति विकास ओबेरॉय को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि गायत्री जोशी और उनके पति विकास ओबेरॉय की कार का एक्सिडेंट हो गया है।
ये हादसा इटली में हुआ, जहां गायत्री की लेम्बोर्गिनी ने फरारी को टक्कर मारी, जिससे कार सामने जा रहे ट्रक से जा टकराई और फरारी में आग लग गई। इस दुर्घटना में फरारी में सवार स्विस कपल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गायत्री जोशी और उनके पति ठीक हैं।कार एक्सीडेंट से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस लाइव वीडियो में एक तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी को फरारी को टक्कर मारते और एक मिनी ट्रक को हवा में उछलते देखा जा सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार गायत्री जोशी अपने पति विकास ओबेरॉय के साथ अपनी लेम्बोर्गिनी से जा रही थीं। तभी इटली के सार्डिनिया इलाके में यह दुर्घटना घटी।
Two deaths on a Ferrari in Sardina, Italy pic.twitter.com/skT3CaXg0T
— Globe Clips (@globeclip) October 3, 2023
इस हादसे में गायत्री ने फ्री प्रेस जर्नल को दुर्घटना की खबर की पुष्टि की और कहा कि वह और उनके पति बिल्कुल ठीक हैं। गायत्री ने एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में कहा- 'मैं और विकास इटली में हैं और हम यहां एक हादसे का शिकार हो गए लेकिन भगवान की कृपा से हम लोग पूरी तरह से ठीक हैं।'
बता दें गायत्री जोशी ने साल 2004 में रिलीज हुई 'स्वदेस' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी. इस फिल्म में वह शाहरुख खान के साथ लीड रोल में नजर आई थीं। हालांकि, उन्होंने इसी फिल्म के बाद एक्टिंग की दुनिया से दूरी भी बना ली। उन्होंने ओबेरॉय कंस्ट्रक्शन के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास ओबेरॉय से शादी कर ली और सेटल हो गईं। शादी के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बना ली।