दुखदः नहीं रहे 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्टर सुनील होलकर, लोहड़ी वाले दिन कहा दुनिया को अलविदा

Saturday, Jan 14, 2023-01:07 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक्टर सुनील होलकर के परिवार के लिए लोहड़ी का दिन काल साबित हो गया। सुनील होलकर का 13 जनवरी को निधन हो गया। एक्टर महज 40 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए हैं। उनके देहांत से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं फैंस भी उनके निधन से काफी शॉक्ड हैं।

PunjabKesari


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील होलकर लंबे समय से लीवर से जुड़ी बीमारी से पीड़ित थे और डॉक्टर्स से अपना इलाज भी करवा रहे थे। हालांकि, वह इस बीमारी से जंग जीत नहीं पाए और 13 जनवरी शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। सुनील होलकर अपने पीछे मां, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।

PunjabKesari

 

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अपने किरदार से लोगों का दिल जीतने वाले सुनील होलकर कई हिंदी और मराठी फिल्मों में काम कर चुके थे।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News