तमन्ना भाटिया ने अपने हाथों से सजाया Christmas Tree, रेड आउटफिट में दी फेस्टिव Vibes

Thursday, Dec 25, 2025-02:04 PM (IST)

मुंबई. 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का त्यौहार मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी इस फेस्टिवल को अपने अंदाज में मनाते नजर रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने क्रिसमस 2025 के मौके पर अपने फैंस के साथ त्योहार की खुशियों की एक प्यारी सी झलक शेयर की। इस बार उन्होंने किसी भव्य पार्टी या आउटडोर सेलिब्रेशन की बजाय घर पर सुकून भरे अंदाज़ में क्रिसमस मनाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

 

तमन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें रेड कलर के आउटफिट में काफी स्टनिंग लग रही हैं।

PunjabKesari

 

नो मेकअप लुक और खुले बालों में वह अपनी सादगी में भी कमाल लग रही हैं। उनका यह लुक पूरी तरह से क्रिसमस के रंग में रंगा हुआ दिखा और फेस्टिव वाइब्स को बखूबी दर्शाता है।

PunjabKesari

तस्वीरों में अपने हाथों से क्रिसमस ट्री सजाती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह बेहद खुश और रिलैक्स्ड नजर आ रही हैं।

PunjabKesari


तस्वीरें शेयर कर तमन्ना भाटिया ने कैप्शन में लिखा, “Ho ho ho… Merry Christmas,” जिसने फैंस का दिल जीत लिया। उनके इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं और क्रिसमस की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

PunjabKesari

वर्क फ्रंट की बात करें तो तमन्ना भाटिया इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन त्योहार के इस खास मौके पर उन्होंने काम से ब्रेक लेकर अपने लिए और अपनों के साथ समय बिताना पसंद किया।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News