जिम में फिसलकर गिर पड़ी ये एक्ट्रेस, फैंस की बढ़ी चिंता, देखें वीडियो

Friday, Mar 07, 2025-06:52 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर अक्सर सक्रिय रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स साझा करती रहती हैं। उनके फैंस भी उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में नताशा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर उनके फैंस थोड़ी घबराहट में आ गए हैं। आइए जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ।

नताशा ने खुद शेयर किया वीडियो

नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने बेस्ट फ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ जिम में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। नताशा को अक्सर एलेक्स के साथ जिम में देखा जाता है। इस वीडियो में दोनों वर्कआउट कर रहे थे, लेकिन अचानक नताशा का बैलेंस बिगड़ गया और वह पीठ के बल गिर पड़ीं। नताशा के गिरने का वीडियो एलेक्स ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर भी शेयर किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Aleksandar Alex Ilic (@iamaleksandarilic)

टेंशन में आए फैंस 

नताशा के गिरने के बाद उनके फैंस को चिंता हुई कि कहीं उन्हें ज्यादा चोट तो नहीं लगी। वीडियो देखने के बाद फैंस नताशा के बारे में सोच रहे थे, लेकिन नताशा गिरने के बाद खुद हंसती हुई नजर आईं और उनके दोस्त एलेक्स भी इस दौरान ठहाका लगाते दिखे। इससे यह साफ हो गया कि नताशा को ज्यादा चोट नहीं आई है और वह पूरी तरह से ठीक हैं।

अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक का भी साथ

नताशा और अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक की दोस्ती काफी गहरी है। दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है और नताशा अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एलेक्स के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। दोनों के बीच रिश्ते को लेकर कई बार अफवाहें भी उड़ी हैं, लेकिन न तो नताशा और न ही एलेक्स ने कभी इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया दी है। दोनों हमेशा यही कहते हैं कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और इसी वजह से एक साथ नजर आते हैं।


 


Content Editor

Mehak

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News