‘लोका चैप्टर-1’ की हीरोइन का ऐसा रूप, जिसने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, देखें वायरल फोटो!

Thursday, Oct 09, 2025-04:50 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का : मलयालम सिनेमा की हालिया हिट फिल्म ‘लोका चैप्टर-1’ अब भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। फिल्म में लीड रोल निभा रही कल्याणी प्रियदर्शन ने अपनी दमदार एक्टिंग और ग्लैमरस लुक से खूब वाहवाही बटोरी है। वहीं, सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह गए हैं।

PunjabKesari

कल्याणी प्रियदर्शन का वर्तमान लुक काफी बदल चुका है। वह अब एक फिट और ग्लैमरस अभिनेत्री के रूप में उभरी हैं, लेकिन उनकी पुरानी तस्वीरें दिखाती हैं कि पहले उनका अंदाज और फिगर काफी अलग था। इन वायरल तस्वीरों में कल्याणी चश्मा लगाए ब्लैक टीशर्ट में नजर आ रही हैं, जिसमें उनकी चबी चीक्स और गोलू सी शक्ल साफ दिखाई दे रही है।

PunjabKesari

कल्याणी की ये पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं और उनके फैंस भी इस बदलाव पर चर्चा कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट किया कि कल्याणी ने अपनी फिटनेस और लुक्स पर काफी मेहनत की है, जिससे उन्होंने खुद को पूरी तरह ट्रांसफॉर्म कर लिया है।

PunjabKesari

फिल्म ‘लोका चैप्टर-1’ में कल्याणी प्रियदर्शन का किरदार बेहद मजबूत और प्रभावशाली है। उन्होंने इस फीमेल सुपरहीरो के रोल को बेहद सशक्त तरीके से निभाया है, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है। फिल्म की सफलता ने उनकी लोकप्रियता को और भी बढ़ा दिया है।

PunjabKesari

कल्याणी प्रियदर्शन की इस जबरदस्त सफलता के बाद उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स पर भी फैंस की नजरें टिकी हैं। उनकी एक्टिंग और लुक्स की इस नई छवि को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में उनकी डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है।

 


News Editor

Rahul Rana

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News