बॉक्स अॉफिस पर औंधे मुंह गिरी ''ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'', 150 करोड़ जुटाने भी हुए मुश्किल

Saturday, Nov 24, 2018-01:38 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' औंधे मुंह गिरी है। फिल्म को देखकर फैंस और क्रिटिक्स ने इसकी जमकर आलोचना की। फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं लेकिन अभी तक ये 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। 

PunjabKesari

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट के अनुसार ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का कलेक्शन काफी हैरान कर देने वाला है।

PunjabKesari

फिल्म ने पहले हफ्ते 134.94 करोड़ कमाए। वहीं दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई सिमटकर 8.79 करोड़ रही। फिल्म की कमाई में 93.49 फीसदी की गिराटव हुई। 

PunjabKesari

240 करोड़ के बजट में बनी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने दो हफ्ते बाद कुल 149.42 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

PunjabKesari

आमिर खान की फिल्मों से दर्शकों को बेहद उम्मीदें होती हैं। वहीं ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को देख दर्शकों को इससे भारी निराशा हुई।

PunjabKesari

बता दें कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इसे दुनिया भर में 7000 स्क्रीन्स मिले हैं।

PunjabKesari

इसे विजय कृष्णा आचार्य ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में आमिर के अलावा अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ, फातिमा सना शेख अहम किरदार में हैं। 

PunjabKesari


Neha

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News