Bollywood Top 10: नहीं रहे मशहूर गीतकार मनकोम्बु गोपालकृष्णन, सिंगर Vilen ने रचाई शादी

Tuesday, Mar 18, 2025-05:22 PM (IST)

मुंबई. वेडिंग सीज़न में सिंगर Vilen उर्फ विपुल धनाकर ने भी अपनी सपनों की राजकुमारी से शादी रचा ली है। 16 मार्च 2025 को इंस्टाग्राम पर उन्होंने इस खुशखबरी को अपने चाहने वालों के साथ शेयर की। वहीं, मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। प्रसिद्ध गीतकार मनकोम्बु गोपालकृष्णन का सोमवार को कोच्चि में निधन हो गया। उन्होंने 78 साल की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें
 

 

BCCI के नियम पर विराट कोहली की नाराजगी के बाद अनुष्का शर्मा का क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं- लोगों के दिमाग में...

अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी परफेक्ट कपल के तौर पर दुनिया भर में मशहूर है। दोनों ही एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार जाहिर करने से नहीं कतराते। अनुष्का को अक्सर क्रिकेट मैदान में विराट को चेयर करते देखा गया है। वहीं हाल ही में  बीसीसीआई के नए नियम के तहत विराट कोहली पत्नी और बच्चों के साथ उतना समय नहीं बिता पाएंगे, जितना उन्हें चाहिए। विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में बीसीसीआई के नए नियम पर नाराजगी जताई। अब अनुष्का शर्मा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट करके विवाद को नया मोड़ दे दिया है।

 

'तू तो दलित है' जाति पर यूजर ने उठाए सवाल तो सातवें आसमान पर पहुंचा जाह्नवी कपूर के BF का गुस्सा, बोले-'ऐसी छोटी सोच'

 'स्काई फोर्स' से डेब्यू करने वाले वीर पहाड़िया के भाई शिखर पहाड़िया अक्सर चर्चा में रहते हैं। शिखर का नाम लंबे समय से जाह्नवी कपूर के साथ भी जोड़ा जाता है। उन्हें अक्सर जाह्नवी के साथ स्पाॅट किया गया। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर उन्होंने एक ऑनलाइन ट्रोल के खिलाफ आवाज उठाई है। दरअसल शिखर पहाड़िया ने दिवाली पर पालतू कुत्तों के साथ फोटोज शेयर की थी। इन्हीं तस्वीरों पर एक ट्रोल ने कमेंट करते हुए लिखा- "लेकिन तू तो दलित है"।

सपनों की राजकुमारी संग सिंगर Vilen ने लिए सात फेरे, पेस्टल पिंक लहंगे आसमां से उतरी परी लगी दुल्हनिया

वेडिंग सीज़न में सिंगर Vilen उर्फ विपुल धनाकर ने भी अपनी सपनों की राजकुमारी से शादी रचा ली है। 16 मार्च 2025 को इंस्टाग्राम पर उन्होंने इस खुशखबरी को अपने चाहने वालों के साथ शेयर की।विलेन ने अपनी शादी की कुछ खूबसूरत और ड्रीमी तस्वीरें पोस्ट कीं जिससे उनके फैंस सरप्राइज़ हो गए, लेकिन उनकी इस नई शुरुआत के लिए बेहद खुश और एक्साइटेड भी दिखे। तस्वीरों में विलेन और उनकी पत्नी शानदार ट्रेडिशनल आउटफिट्स में नजर आ रहे हैं। 

पिता की तीसरी शादी का सुन परेशान आइरा:आमिर खान से मिलते ही लगीं आइरा रोने, अब्बू ने गले लगा कराया शांत!

आमिर खान ने हाल में गौरी स्प्रैट संग अपने रिलेशनशिप का अनाउंसमेंट किया। उन्होंने बताया कि उनकी फैमिली में सबने खुशी-खुशी गौरी को एक्सेप्ट किया है। आमिर ने गौरी को मीडिया से मिलवाते हुए कहा था कि उनके बच्चे इस रिलेशनशिप से खुश हैं और परिवार ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इसी बीच आमिर की बेटी आइरा खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह रोती हुई नजर आ रही हैं। आइरा सोमवार, 17 मार्च को पापा आमिर से मिलने पहुंची थीं। बाद में आमिर बेटी को बाहर तक छोड़ने आए। आइरा की आंखों में आंसू और चेहरे पर दुख साफ नजर आ रहा था। खुद आमिर भी आइरा को देख हैरान-परेशान नजर आ रहे थे। 

इमरान खान-लेखा का था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर! पत्नी को दिया धोखा, दोस्त की बीवी को किया डेट...आमिर खान के भांजे पर आरोप

आमिर खान के भांजे  इमरान खान फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से फेमस हुए थे। हालांकि इसके बाद उनका एक्टिंग करियर फुस रहा। उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं। फिल्मी करियर के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी उतार-चढ़ाव से भरी थी। एक्टर इमरान खान ने 2011 में अवंतिका मलिक से शआदी की थी और 2019 में ये अलग हो गए थे। इसके बाद जब लेखा वाशिंगटन के साथ नाम जुड़ा तो लोगों ने ये सवाल करना शुरू किया कि वह उनके साथ लिव-इन में हैं या फिर शादी कर ली। अब वह लेखा वाशिंगटन को डेट कर रहे हैं। उन्होंने जैसे ही इस रिश्ते को कंफर्म किया तब से ही  विवाद शुरू हो गया। लोगों ने दावा किया कि लेखा और इमरान का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था।

 

 

नहीं रहे मशहूर गीतकार मनकोम्बु गोपालकृष्णन, दिल की धड़कन रुकने के चलते  निधन
 

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। प्रसिद्ध गीतकार मनकोम्बु गोपालकृष्णन का सोमवार को कोच्चि में निधन हो गया। उन्होंने 78 साल की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। गीतकार के निधन से उनके परिवार, करीबी दोस्तों और फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है।

 
सीमा हैदर के घर गूंजी बच्चे की किलकारी, सचिन मीणा की बेटी को दिया जन्म
पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आई सीमा हैदर के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। हाल ही में उन्होंने पति सचिन मीणा की बेटी को जन्म दिया है। सीमा ने ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया। मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

 

आईफोन 16 प्रो मैक्स छीन भागे बाइक सवार, संकेत कोरलेकर के साथ हुई लूटपाट 
मशहूर मराठी एक्टर संकेत कोरलेकर को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। हाल ही में एक्टर के साथ के साथ लूटपाट की घटना हुई, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो  पोस्ट कर फैंस को दी। संकेत कोरलेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर दर्दनाक घटना के बारे में बताया, जिससे उनके फैंस काफी चिंतित हो गए। 

 

भारत के सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सेलेब्रिटी बने अमिताभ बच्चन, शाहरुख और सलमान को भी छोड़ा पीछे
81 वर्षीय मेगास्टार अमिताभ बच्चन की कमाई विभिन्न स्रोतों से होती है, जिनमें मुख्य रूप से फ़िल्में, ब्रांड एंडोर्समेंट और टेलीविज़न शो "कौन बनेगा करोड़पति" शामिल हैं, जिसे वह पिछले दो दशकों से होस्ट कर रहे हैं। इस वर्ष उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जिसके कारण उनका टैक्स भुगतान भी पिछले वर्ष की तुलना में 69% बढ़ गया। ऐसे में अमिताभ ने 2024-25 वित्तीय वर्ष में नया रिकॉर्ड बनाते हुए भारत के सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सेलेब्रिटी का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने शाहरुख खान और सलमान खान जैसे बड़े सितारों को भी पीछे छोड़ दिया है। 

 

 

हेमा मालिनी की पुरी के जगन्नाथ मंदिर में एंट्री पर विवाद, धार्मिक नियमों के उल्लंघन के आरोप में FIR दर्ज
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और भाजपा सांसद हेमा मालिनी हाल ही में पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं थी, लेकिन उनके  वहां जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक स्थानीय संगठन 'श्री जगन्नाथ सेना' ने उनकी मंदिर यात्रा को अवैध करार देते हुए सिंहद्वार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और लगाया कि हेमा मालिनी ने मंदिर में प्रवेश कर धार्मिक नियमों का उल्लंघन किया है। 

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News