Bollywood Top News: पहली बार दिखा Varun Dhawan की लाडली बेटी लारा का चेहरा...''रोमियो एंड जूलियट'' की एक्ट्रेस का निधन

Saturday, Dec 28, 2024-04:30 PM (IST)

मुंबई: मनोरंजन जगत में दिसंबर महीने का 28वां दिन कई बड़ी खबरें लेकर आया। जहां वरुण धवन और नताशा दलाल पहली बार बेटी लारा धवन संग स्पाॅट हुए। इस दौरान उनकी लाडली के चेहरे की झलक देखने को मिली। इसके अलावा तेलुगू एक्टर चरित बलप्पा को एक अभिनेत्री की शिकायत के बाद यौन उत्पीड़न मारपीट एवं आपराधिक धमकी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इतना ही नहीं फ्रेंको जेफिरेली की 'रोमियो एंड जूलियट' की एक्ट्रेस ओलिविया हसी आइस्ले का निधन हो गया है। पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरें..

प्राइवेट तस्वीरें लीक कर दूंगा! यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार हुआ साउथ एक्टर

तेलुगु धारावाहिकों में काम कर चुके एक्टर चरित बलप्पा इस समय चर्चा में हैं। चरित बालप्पा को एक अभिनेत्री की शिकायत के बाद यौन उत्पीड़न मारपीट एवं आपराधिक धमकी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कथित घटना एक नवंबर 2023 से 13 दिसंबर 2024 के बीच हुई।

ढोल नगाड़े बजे..पटाखे भी फोड़े...अंबानी फैमिली ने जामनगर में मनाया सलमान खान के बर्थडे का जश्न

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने 27 दिसंबर को 59वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। भाईजान के खास दिन पर अंबानी परिवार ने गुजरात के जामनगर में एक भव्य पार्टी रखी।सलमान के इस बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए उनका पूरा परिवार चार्टर्ड प्लेन से जामनगर पहुंचा। इस प्लेन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है।  भाईजान के बर्थडे सेलिब्रेशन ने अंबानी परिवार ने ऐसी पार्टी रखी जिसे देख ऐसा लगा कि दिवाली मनाई जा रही हो। इस मौके पर दिवाली सेलिब्रेशन की तरह ही जमकर पटाखे फोड़े गए। विशाल एस्टेट में आयोजित इस शाम में भव्य आतिशबाजी और शानदार सजावट की गई। 

पहली पब्लिक अपीयरेंस:बेहद गोलू-मोलू सी है लारा..दिखा वरुण-नताशा की बेटी का चेहरा

साल 2024 को अलविदा कहने में बस दो ही दिन बचे हैं। ऐसे में  बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने नए साल का जश्न मनाने के लिए अलग-अलग जगहों पर जाना शुरू कर दिया है। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन भी परिवार संग कहीं बाहर रवाना हुए हैं। वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाला अपनी नन्ही प्रिंसेस  लारा संग पहला न्यू ईयर सेलिब्रेट करेगी। शनिवार सुबह वरुण को पत्नी नताशा और बेटी लारा संग एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। ये पहली बार है जब कपल को बेटी संग पब्लिक प्लेस पर देखा गया है। वरुण धवन इस दौरान ब्लैक टी-शर्ट, ग्रे पैंट और ब्लैक जैकेट के साथ रेड एंड ब्लैक शूज में हैंडसम दिख रहे थे। बैकपैक के साथ सनग्लासेस लगाए हुए फुल वेकेशन के मूड में दिखे। नताशा दलाल डार्क ब्राउन कलर के को-ऑर्ड सेट में जंच रही थीं। उन्होंने एक बैग भी लिया हुआ था। कपल की प्रिंसेंस व्हाइट बाॅडीसूट में क्यूट लगी। नताशा ने बेटी का चेहरा छिपाया हुआ था हालांकि लारा के फेस की हल्की सी झलक फैंस को देखने को मिल गई। 

 

नहीं रहीं 'रोमियो एंड जूलियट' फेम एक्ट्रेस ओलिविया हसी आइस्ले, 73 की उम्र में ली अंतिम सांस

फ्रेंको जेफिरेली की 'रोमियो एंड जूलियट' की एक्ट्रेस ओलिविया हसी आइस्ले का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने 73 की उम्र में अंतिम सांस ली। इस खबर की पुष्टि ओलिविया हसी आइस्ले के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी गई। पोस्ट में कहा गया, 'ओलिविया एक बेहतरीन इंसान थीं जिनकी गर्मजोशी, बुद्धिमत्ता और दयालुता ने उन्हें जानने वाले हर व्यक्ति पर एक अमिट छाप छोड़ी।'

 

फैंस के लिए खुशखबरी! राजामौली की फिल्‍म में महेश बाबू के साथ दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, अप्रैल 2025 में शुरू होगी शूटिंग

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा का इंडियन सिनेमा में कमबैक का लंबे समय से इंतजार हो रहा है। प्रियंका आखिरी बार 2019 में बाॅलीवुड फिल्म 'द स्‍काई इज पिंक' में नजर आईं थी। वहीं  2021 में वह OTT रिलीज 'द व्‍हाइट टाइगर' में नजर आई थीं। इसके बाद जब फरहान अख्‍तर ने 'जी ले जरा' पर काम शुरू किया, तो फैंस खुश हो गए, लेकिन फिर यह फिल्‍म पोस्‍टपोन होती चली गई। अब प्रियंका के फैंस के लिए खुशखबरी आई है। खबर है कि प्रियंका जल्द ही भारतीय सिनेमा में कमबैक करने वाली है हालांकि वह हिन्दी नहीं लेकिन तेलुगू फिल्म में नजर आएंगी। 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News