गर्लफ्रेंड संग शादी के पवित्र बंधन में बंधे वीर की अरदास वीरा फेम विशाल वशिष्ठ,गोवा में राजस्थानी रीति रिवाज से लिए सात फेरे

Tuesday, Nov 16, 2021-11:39 AM (IST)

मुंबई: शादी के इस सीजन में अब तक बी-टाउन के कई स्टार्स शादी के बंधन में बंधे। वहीं अब सीरियल वीर की अरदास वीरा फेम विशाल वशिष्ठ भी शादी के बंधन में बंध गए हैं। विशाल वशिष्ठ ने 14 नवंबर को गर्लफ्रेंड दिपाक्षी मिश्रा संग गोवा में शादी की है। कपल ने राजस्थानी रीति रिवाज से शादी रचाई। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको विशाल वशिष्ठ की शादी की एलबम दिखाने वाले हैं। 

PunjabKesari

शादी के लुक की बात करें तो विशाल वशिष्ठ ऑफ व्हाइट शेरवानी में हैंडसम दिखे।

PunjabKesari

वहीं उनकी दुल्हनिया रेड लहंगे में बेहद प्यारी नजर आईं।

PunjabKesari

दिपाक्षी ने अपने इस ब्राइडल लुक को मांग टीका, बिंदी, चूड़े से कंप्लीट किया था। हाथों में हाथ थाम कपल ने कई पोज दिए। 

PunjabKesari

PunjabKesari

घुटने पर बैठ एक-दूजे को पहनाई रिंग 

शादी के अलावा कपल की इंगेजमेंट सेरेमनी की भी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों  में कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। सेरेमनी में दिपाक्षी रेड गाउन में नजर आईं।

PunjabKesari

वहीं विशाल ब्लैक फाॅर्मल आउटफिट में दिखे। विशाल घुटने पर बैठ दिपाक्षी को प्रपोज करते दिख रहे हैं। वहीं दिपाक्षी ने भी घुटने पर बैठ एक्टर को सगाई की रिंग पहनाई। 

PunjabKesari

View this post on Instagram

A post shared by Chipku Media (@chipkumedia)


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News