दिग्गज संगीतकार एमएम कीरवानी के पिता का निधन, पवन कल्याण से लेकर चिंरजीवी ने जताया शोक

Tuesday, Jul 08, 2025-02:52 PM (IST)

मुंबई. साउथ इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। तेलुगु इंडस्ट्री के दिग्गज संगीतकार एमएम कीरवानी के पिता शिव शक्ति दत्ता का निधन हो गया है, जिससे उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस खबर के सामने आते ही सेलेब्स एमएम कीरवानी के पिता के प्रति शोक व्यक्त कर रहे हैं। पवन कल्याण से लेकर चिंरजीवी तक शिव शक्ति दत्ता के निधन पर दुख जताया है।

PunjabKesari


रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमएम कीरवानी के पिता शिव शक्ति उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और 92 साल की उम्र में उन्होंने जिंदगी की अंतिम सांस ली।


कीरावानी के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पवन कल्याण ने अपने एक्स पर लिखा, ‘शिव शक्ति दत्ता के जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। 

PunjabKesari

 

वहीं चिरंजीवी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘इस खबर से गहरा सदमा पहुंचा है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। परिवार के साथ मेरी संवेदना हैं।’
 
एमएम कीरवानी के पिता के निधन पर साउथ इंडस्ट्री ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है। वहीं संगीत जगत में उनके जाने की कमी हमेशा खलेगी। 

PunjabKesari

कौन थे शिव शक्ति दत्ता?
शिव शक्ति दत्ता एक महान संगीतकार थे। उन्होंने ‘बाहुबली’, ‘मगधीरा’, ‘आरआरआर’, ‘श्रीरामदासु’ और ‘राजन्ना’ जैसी फिल्मों में काम कर बड़ी पहचान बनाई थी।
 
वहीं कीरावानी साउथ इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम हैं। वो ऑस्कर से लेकर पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित हैं। उन्होंने आरआरआर के ‘नाटू-नाटू’ गाने के लिए ऑस्कर जीता था। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News