मशहूर फिल्ममेकर के घर पर टूटा दुखों का पहाड़, मां वर्षा भट्ट का हुआ निधन

Sunday, Sep 07, 2025-11:34 AM (IST)

मुंबई. हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक और निर्माता विक्रम भट्ट पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विक्रम भट्ट की मां वर्षा भट्ट अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका शनिवार को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वर्षा के निधन के बाद भट्ट परिवार में मातम पसर गय है। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी विक्रम की मां के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि व्यक्त करते नजर आ रहे हैं।

 

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, विक्रम भट्ट की मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं। फिर अचानक से उनका स्वास्थ्य और बिगड़ गया। बताया जा रहा है कि किडनी में इंफेक्शन के चलते उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके चलते उनका निधन हो गया। स
 

 

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विक्रम भट्ट की बात करें तो उन्होंने 14 साल की उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। विक्रम भट्ट ने निर्देशक मुकुल आनंद की पहली फिल्म "कानून क्या करेगा" से करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। बाद में उन्होंने कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया, जिनमें आमिर खान और रानी मुखर्जी अभिनीत 'गुलाम', बिपाशा बसु और डिनो मोरिया स्टारर 'राज' और '1920' जैसी फिल्में भी शामिल है।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News