थोड़ी मस्ती, थोड़ी शरारत.... इटली में बेटे संग विक्रांत मैसी का वेकेशन, सिर पर बड़ी सी हैट लगाए क्यूट लगे वर्धन

Saturday, Jun 07, 2025-02:33 PM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी इन दिनों पत्नी शीतल ठाकुर और बेटे वरदान  के साथ इटली के नेपल्स में वेकेशन एंजाॅय कर रहे हैं। इस वेकेशन ट्रिप से विक्रात ने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटे के साथ दो तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीर में बाप-बेटा कैफे में नजर आ रहे हैं। वर्धन ने पोल्का डॉट्स वाली बड़ी सनहैट पहनी है जो बहुत प्यारी लग रही है। दूसरी तस्वीर में विक्रांत अपने बेटे को प्यार से देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं।

PunjabKesari

विक्रांत की प्यारी सी पोस्ट पर उनके फैंस के साथ ही फिल्म जगत के तमाम सितारे भी कमेंट करते नजर आए।विक्रांत ने साल 2022 में लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से शादी की थी। इस साल फरवरी में उन्होंने बेटे वरदान का वेलकम किया। विक्रांत  ‘छपाक’, ‘हसीन दिलरुबा’, ‘लव हॉस्टल’ और ‘12वीं फेल’, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ जैसी फिल्मों में शानदार काम कर फैंस के बीच खास स्थान बनाने में सफल रहे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News