नहीं रहे मशहूर वायलिन वादक प्रभाकर जोग, लता मंगेशकर ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

Monday, Nov 01, 2021-12:27 PM (IST)

मुंबई: भारतीय शास्त्रीय संगीत के लिए रविवार का दिन बेहद ही दुख भरा रहा। 31 अक्टूबर को मशहूर वायलिन वादक प्रभाकर जोग का निधन हो गया।   लंबे समय से बीमार चल रहे प्रभाकर जोग ने 88 की उम्र में महाराष्ट्र स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली।

PunjabKesari

उनके निधन की खबर से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सिंगर लता मंगेशकर ने भी ने ट्वीट क प्रभाकर जोग को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा-'मुझे यह सुनकर दुख हुआ कि महान वायलिन वादक और संगीतकार प्रभाकर जोग का आज निधन हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।'

PunjabKesari


जोग ने बारह वर्ष की आयु में  संगीत कार्यक्रमों में वायलिन बजाना शुरू कर दिया था क्योंकि पिता की मृत्यु के बाद उन्हें घर चलाने के लिए पैसों की आवश्यकता थी। उन्होंने संगीतकार सुधीर फड़के कर सहायक के रूप में भी काम किया।

PunjabKesari

वायलिन वादक प्रभाकर जोग संगीत की दुनिया के बड़े चेहरों में से एक हैं। उनका संगीत के क्षेत्र में अहम योगदान रहा है। वह लगभग छह दशकों से संगीत की दुनिया में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं। उन्होंने केवल हिंदी ही नहीं बल्कि मराठी भाषा में भी संगीत की रचनाएं की हैं। उन्होंने ने हिंदी मराठी सहित कई भाषाओं की फिल्मों में संगीतकार के रूप में काम किया।

PunjabKesari

फिल्मों की बात करें तो उन्हें मराठी फिल्म ‘श्री गुरूदेव दत्त’ में वायलिन वादन का पहला काम मिला था। गीत रामायण सीरीज के गीतों में भी उन्होंने अपने वायलिन का करिश्मा दिखाया है. उन्होंने इसके करीब 500 शो किए। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News