सरोजा देवी के निधन पर PM मोदी ने व्यक्त किया शोक, कहा-''उन्हें भारतीय सिनेमा की एक मशहूर हस्ती के तौर पर याद किया जाएगा''
Monday, Jul 14, 2025-06:16 PM (IST)

मुंबई. आज सुबह खबर सामने आई कि हिंदी और साउथ सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस सरोजा देवी अब इस दुनिया मे नहीं रही। उनके निधन की खबर से उनके चाहने वालों के बीच मातम छा गया। सेलेब्स सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आए। वहीं, अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बी सरोजा देवी को श्रद्धांजलि देते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा-'मशहूर फिल्मी हस्ती बी सरोजा देवी जी के निधन से दुख हुआ। उन्हें भारतीय सिनेमा और संस्कृति की एक मशहूर हस्ती के तौर पर याद किया जाएगा। उनके अभिनय ने पीढ़ियों तक छाप छोड़ी। कई भाषाओं और कई विषयों पर उनकी फिल्में उनकी बहुमुखी प्रतिभा को उजागर करती हैं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।'
Saddened by the passing of the noted film personality, B. Saroja Devi Ji. She will be remembered as an exemplary icon of Indian cinema and culture. Her diverse performances left an indelible mark across generations. Her works, spanning different languages and covering diverse…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 14, 2025
वहीं, साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा- 'महान अभिनेत्री सरोजा देवी जिन्होंने करोड़ों फैंस के दिल जीते, वह अब हमारे साथ नहीं हैं। मेरी प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले।'
सरोजा ने अपने करियर की शुरुआत महज 17 साल की उम्र में फिल्म ‘महाकवि कालीदास’ से की थी। उन्हें उनकी बेस्ट अदाकारी के लिए 1969 में पद्म श्री और 1992 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। बता दें, सरोजा अपने करियर में करीब 200 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील दत्त और शम्मी कपूर के साथ काम करके फैंस का दिल जीत चुकी थीं।