15 साल बाद विवेक ओबराए ने बताई सलमान खान द्वारा करियर बर्बाद करने की सच्चाई

Wednesday, Apr 10, 2019-01:22 AM (IST)

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और विवेक ओबेरॉय को लेकर खबरें ज़ोरो पर है। सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच रिश्ते कैसे हैं ये तो सभी जानते हैं। सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बारे में कहा जाता है कि दोनों ऐश्वर्या रॉय के चलते आपस में बुरी तरह भिड़ गए थे। हालांकि, नतीजा ये निकला कि दोनों ने अपने रिश्ते खराब कर लिए और ऐश्वर्या की शादी अभिषेक बच्चन से हो गई।

हालांकि सलमान खान ने कभी खुलकर इस बारे में बात नहीं की, लेकिन 2004 में विवेक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई खुलासे किए थे। ये झगड़ा सलमान की एक्स-गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर हुआ था, क्योंकि तब वे  विवेक को डेट कर रही थीं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद फिल्ममेकर्स ने विवेक से दूरी बना ली थी और उनके करियर को काफी नुकसान हुआ था।
PunjabKesari
इस बात को लेकर अब इतने साल बाद विवेक ने अपने करियर के बारे में बात करते हुए सलमान की तरफ इशारा किया। दरअसल विवेक इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक पीएम मोदी के प्रमोशन में जुटे हैं। इस दौरान उन्होंने एख अखबार को दिए इंटरव्यू में बताया कि मैं वो शख्स हूं, जिसकी प्रोफेशनल लाइफ 2004 से ही प्रभावित रही है। लेकिन इन सबके बावजूद भी मैं अब तक इंडस्ट्री में हूं। मैंने 6 भाषाओं में काम किया और करीब 20 अवॉर्ड्स जीते। मुझे अभी भी अच्छा काम मिल रहा है। बॉलीवुड में चल रही रेस में लगे रहने और फिनिश लाइन की तरफ दौड़ने की बजाय मैं अपना वक्त अपने बच्चों को बड़ा होता देखने में बिता रहा हूं। खबरों की मानें तो सलमान खान ने विवेक को सरेआम पीटने और जान से मारने की धमकी दी थी। विवेक ने सलमान को काफी कुछ कहा और बातों-बातों में ही विवेक ने सलमान को खुलेआम चैलेंज कर दिया। विवेक ओबरॉय ने सलमान ने कई बार इसके बारे में माफी मांगी थी।


Pawan Insha

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News