Wedding bells for Prabhas: दूल्हा बनने जा रहे हैं साउथ सिनेमा के मोस्ट एलिजिबल बैचलर प्रभास,करीबी ने कही ये बात
Tuesday, Aug 12, 2025-01:34 PM (IST)

मुंबई:सुपरस्टार प्रभास साउथ सिनेमा के मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स में से एक हैं। उनकी शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भले ही प्रभास अपनी बेहद शांत और निजी जिंदगी के लिए मशहूर हैं लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा ही चर्चा में रहती हैं।
अब एक बार फिर प्रभास की शादी को लेकर जोरशोर से चर्चा शुरू हो गई है। एक्टर ने तो कभी भी अपनी शादी के बारे में सार्वजनिक तौर पर बात नहीं की, लेकिन उनकी चाची श्यामला देवी ने इस विषय पर एक अहम अपडेट दिया है।
प्रभास की चाची श्यामला देवी ने मेगास्टार की शादी को लेकर ऐसा अपडेट दिया है जिसने उनके सभी प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है। पपराज़ी से बात करते हुए श्यामला देवी ने कहा-'जब भगवान शिव की कृपा होगी, तब प्रभास की शादी होगी। हम सभी उनकी शादी के लिए प्रयास कर रहे हैं और उम्मीद है कि भगवान शिव की कृपा से यह जल्द ही हो जाएगा।'
बता दें कि प्रभास और कृति सैनन का नाम रोमांटिक तौर पर जोड़ा गया था। इतना ही नहीं प्रभास का नाम अनुष्का शेट्टी के साथ जोड़ा जाता रहा है, और उनके अफेयर की खबरें भी सामने आई हैं लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। प्रभास और अनुष्का ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें 'बाहुबली' शामिल है और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है।