Proposal Photo: वेकेशन के दौरान रणबीर ने आलिया को किया था प्रपोज, ''हां'' करने के बाद कुछ यूं प्यार की बाहों में सिमट गईं थी एक्ट्रेस
Tuesday, Jun 28, 2022-11:56 AM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं। 5 साल की डेटिंग के बाद कपल ने इसी साल अप्रैल में शादी रचाई। आलिया रणबीर से जुड़ी हर खबर मिनटों में वायरल हो जाती हैं। वहीं आलिया भट्टउस वक्त अपने लाखों फैंस को हैरान कर दिया था जब शादी के 2 महीने बाद उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी।सेलिब्रिटीज से लेकर फैंस तक, सभी आलिया और रणबीर कपूर को जल्द माता-पिता बनने की बधाई दे रहे हैं।
इस बीच कपल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये तस्वीर उस दौरान की है जब एक्टर ने अपनी लेडीलव को प्रपोज किया था। इस तस्वीर को प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद होने वाली दादी नीतू कपूर ने इंस्टा पर शेयर किया था।
आलिया ने इसे अपनी फेवरेट तस्वीर बताई है और इसी फोटो को उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम डीपी पर भी लगाया है। तस्वीर में आलिया अपने प्यार को गले लगाए हैं। आलिया खुशी से रणबीर पर प्यार लुटा रही हैं।
जैसे ही ये तस्वीर सामने आई है लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि ये तस्वीर उस वक्त की है जब रणबीर ने आलिया को प्रपोज किया था। रणबीर हाथ में रिंग का बॉक्स लिए हुए नजर आ रहे हैं। उनकी ये तस्वीर उनके किसी वेकेशन की लग रही है।
आलिया ने शादी के करीब 2 महीने बाद 27 जून 2022 को अपनी प्रेग्नेंसी क घोषणा की थी। एक तस्वीर में वह हॉस्प्टिल के बेड पर लेटी हुई दिख रही थीं और सामने स्क्रीन पर अल्टासाउंड में हार्ट की इमोजी बनाई गई थी। इस दौरान उनके पास रणबीर कपूर बैठे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में शेर और शेरनी अपने शावक के साथ दिखाई दे रहे थे। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा था-हमारा बेबी.. जल्द आ रहा है।