आखिर क्यों एक उम्र के बाद एक्ट्रैस को मिलता है मां-पत्नी का रोल, अभिनेत्री ने किया खुलासा

Tuesday, Jan 15, 2019-07:50 PM (IST)

मुंबईः बॉलीवुड जगत में अक्सर देखा जाता है कि जो हर एक्ट्रैस का एक अच्छा दिन आता है, जब उन्हें काफी अच्छे-अच्छे मुख्य किरदार निभाने के लिए मिलते है। लेकिन एक दौर गुजर जाने के बाद उसी अभिनेत्री को एक समय बाद मां और पत्नी का ही किरदार मिलता है। ऐसा क्यों होता है इसका खुलासा बॉलीवुड अभिनेत्री फरीदा जलाल ने किया है। फरीदा जलाल का कहना है कि फिल्म जगत में अभिनेत्रियों को एक उम्र के बाद, मां और पत्नी जैसी भूमिकाएं दी जाती हैं, जबकि अभिनेताओं को अच्छे किरदार मिलते हैं। फरीदा जलाल ने कहा कि एक उम्र के बाद, कोई यह नहीं समझता है कि अभिनेत्री भी अलग अलग भूमिकाएं निभा सकती हैं।
PunjabKesari
उन्होंने यह भी कहा कि बॉलीवुड में भले ही महिला केंद्रित फिल्मों की बहार आई हो, लेकिन यह सिर्फ प्रमुख महिलाओं तक ही सीमित है। जलाल ने कहा, ‘‘मेरे समकालीन अनुपम खेर, ओम पुरी, अमरिश पुरी जैसे अभिनेता वकील, डॉक्टर आदि सरीखी अलग अलग भूमिकाएं निभाते हैं। वहीं, हमें बॉर्डर वाली साड़ी देकर कहा जाता है कि मां या पत्नी का किरदार निभाएं। मेरी अलग अलग तरह के किरदार निभाने की बहुत इच्छा है।’’
PunjabKesari
अभिनेत्री ने कहा, ‘‘ महिला केंद्रित फिल्में आ रही हैं और भूमिकाएं लिखी जा रही हैं। मैं उनके लिए खुश हूं। लेकिन एक उम्र के बाद, यह रूक जाता है और उन्हें अच्छे किरदार नहीं मिलते हैं।’’
PunjabKesari
उन्होंने कहा, ‘‘ वहीदा रहमान, राखी जी, शबाना आकामी जैसी बड़ी अभिनेत्रियां भी अधिकतर मां की भूमिका ही निभा रही हैं। उनके लिए अन्य किरदार नहीं लिखे जा रहे हैं।’’ जलाल ने कहा, ‘‘ एक उम्र के बाद हमें सीमित कर दिया जाता है। कोई भी यह नहीं सोचता है कि एक अभिनेत्री मां के अलावा भी अन्य तरह की भूमिकाएं निभा सकती हैं। कोई क्या कर सकता है? हमें अच्छे किरदार मिलने का इंतजार है।’’


Pawan Insha

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News