निकाह: लाल जोड़े में चांद का टुकड़ा दिखीं शरीन मिर्जा, भाई बन ऑनस्क्रीन बहन को अपने हाथों से सजाते दिखे अली गोनी

Sunday, Oct 24, 2021-12:24 PM (IST)

मुंबई: टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' फेम शिरीन मिर्जा ने 23 अक्टूबर को सरताज हसन संग निकाह रचाया। शिरीन मिर्जा की शादी की रस्मों में सीरियल 'ये है मोहब्बतें' के कई सितारे शामिल हुए। इस लिस्ट में अली गोनी, दिव्यांका त्रिपाठी और कृष्णा मुखर्जी स्टार्स शामिल है। 

PunjabKesari
शादी समारोह जयपुर में दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में हुआ। हाल ही में शिरीन के निकाह की तस्वीरें सामने आईं हैं जिनमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। रेड कलर के लहंगे में शिरीन एकदम चांद का टुकड़ा लग रही हैं।

PunjabKesari

हाथों में मेहंदी, मांग टीका, चूड़ियां, गले का नेकलेस दुल्हन बनी शिरीन के लुक को चार-चांद लगा रहा है।

PunjabKesari

वहीं शिरीन के शौहर  इस दौरान क्रीम शेरवानी में डैंडसम दिखे। निकाह के समय शिरीन मिर्जा अपने पति को देखकर स्माइल करती नजर आईं। फोटशूट के दौरान शिरीन मिर्जा पति हसन सरताज के कंधे पर ही सिर रख कर सो गईं।

PunjabKesari

निकाह से ठीक पहले अली गोनी, शिरीन मिर्जा को तैयार करते नजर आए।

PunjabKesari

इस तस्वीर में अली गोनी अपने भाई होने का फर्ज निभा रहे हैं। निकाह के समय शिरीन मिर्जा ने घूंघट ओढ़ कर धांसू एंट्री मारी।

PunjabKesari

उस समय हर किसी की निगाहें केवल शिरीन मिर्जा पर जा टिकी। शिरीन मिर्जा के निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस शिरीन मिर्जा को शादी की मुबारकबाद दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ALY GONI STANS 🦁 (@admiringalygoni)

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News