ये रिश्ता... फेम कार्तिक की बहन की हुई सगाई, खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने
Wednesday, Sep 12, 2018-04:57 PM (IST)
मुंबईः टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'में कार्तिक का किरदार निभा रहे मोहसिन खान इन दिनों काफी खुश हैं। इसकी वजह भी बेहद खास है। दरअसल, बीते दिनों उनकी छोटी बहन जेबा की सगाई हो गई है।

इस दौरान की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं।

तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ''आप सभी के साथ अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी शेयर कर रहा हूं।

मेरी छोटू बहन जेबा की सगाई हो गई है। एक खूबसूरत जोड़ी। जैसे स्वर्ग में उनकी जोड़ी बनी हो। दोनों ने अरेंज मैरिज पर हमारा भरोसा बढ़ाया है। '' फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।


