नहीं रहे बॉलीवुड के ''हीमैन'' धर्मेंद्र, घर के बाहर मायूस नजर आए पोते करण देओल
Monday, Nov 24, 2025-01:51 PM (IST)
बाॅलीवुड तड़का : बॉलीवुड से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले काफी समय से बीमार थे।
PTI के सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें सांस लेने में हो रही परेशानी के कारण 31 अक्टूबर, 2025 को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में रूटीन चेकअप के लिए एडमिट कराया गया था। 10 नवंबर को उनकी तबीयत गंभीर हो गई थी। बाद में उन्हें घर ले जाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। दिग्गज अभिनेता का अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा।

धर्मेंद्र के निधन की खबर के बाद उनका पूरा परिवार घर पहुंच चुका है। इसी बीच घर के बाहर से आई एक तस्वीर में उनके पोते करण देओल बेहद दुखी और भावुक नजर आ रहे हैं।
