First Pregnancy:41 की उम्र मां बनेंगी एक्ट्रेस नमिता वंकावाला, ब्लैक साड़ी में फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

Sunday, Jul 17, 2022-09:24 AM (IST)

मुंबई: मां बनने की खुशी को शब्दों में बयां करना बेहद मुश्किल है। इस लम्हें को सिर्फ महसूस किया जा सकता है। वहीं ये बात सच है कि अधिक उम्र में मां बनना मुश्किल होता है क्‍योंकि उम्र बढ़ने के साथ ओवरी में एग काउंट भी कम होने लगता है। वहीं 35 की उम्र के बाद मां बनने पर कुछ अन्‍य परेशानियां जैसे कि हाइपरटेंशन, डायबिटीज या बच्‍चे में क्रोमोसोम असामान्यता आ सकती है। पिछले दो दशकों में 20's में मां बनने वाली महिलाओं की संख्‍या में कमी आई है।

PunjabKesari

अब ज्‍यादा से ज्‍यादा महिलाएं देर से मां बनती हैं और इसका कारण उनका करियर या देर से शादी होना हो सकता है। ऐसा ही कुछ तेलगु की जानी मानी एक्ट्रेस नमिता वंकावाला के साथ भी हुआ।

PunjabKesari

नमिता वंकावाल 41 की उम्र मे मां बनने का सुख लेने जा रही हैं। प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रहीं नम्रता आये दिन सोशल मीडिया पर बेबी बंप की पिक्चर्स भी शेयर करती रहती हैं।शेयर की तस्वीर में एक्ट्रेस ब्लैक साड़ी में बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। 

PunjabKesari

यही नहीं नमिता अच्छी मां बनने के लिये खास ट्रेनिंग भी ले रही हैं. प्रेग्रेंसी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करते हुए वो लिखती हैं-'एक अच्छी मां बनने के लिए विनम्र विद्यार्थी होना जरूरी है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Namita Vankawala Chowdhary (@namita.official)

एक्ट्रेस के इस कैप्शन से साफ पता चल रहा है कि वो डिलीवरी से पहले बेहतर मां बनने की पूरी कोशिश में जुटी हुई हैं। उम्मीद है कि आगे चलकर वो बच्चों के लिए वैसी ही मां बनने जैसा वह चाहती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Namita Vankawala Chowdhary (@namita.official)

नमिता ने2017 में वीरेंद्र चौधरी से शादी रचाई। शादी के 5 साल बाद कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है। 10 मई 2022 को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए नमिता ने इस गुड न्यूज को शेयर किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Namita Vankawala Chowdhary (@namita.official)

वर्कफ्रंट की बात करें तो नमिता को पिछली बार उन्हें Miya फिल्म में देखा गया था। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म Bow Bow है जिसमें वो एक ब्लॉगर का रोल निभाएंगी। 
 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News