एक महिला ने एक्ट्रेस पर लगाया ‘सेक्स रैकेट'' चलाने का आरोप, शिकायत दर्ज

Friday, Sep 20, 2024-03:36 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. कोच्चि में एक महिला ने गुरुवार को एक केरल एक्ट्रेस के खिलाफ ‘सेक्स रैकेट' चलाने का आरोप लगाया है। आरोपी एक्ट्रेस मलयालम सिनेमा की प्रसिद्ध हस्तियों से जुड़े दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के अलग-अलग मामलों में शिकायतकर्ता है। 


पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे एक फिल्म के ‘ऑडिशन' के लिए चेन्नई ले जाया गया, जहां उसे अनैतिक संबंधों के लिए कई लोगों के सामने पेश किया गया। पीड़ित महिला और एक्ट्रेस आपस में रिश्तेदार हैं। महिला ने एक वीडियो जारी करके आरोप लगाया कि जब उसे एक्ट्रेस चेन्नई ले गई थी, तब वह नाबालिग थी। उसने आरोप लगाया कि एक्ट्रेस एक ‘सेक्स रैकेट' भी चला रही थी।


जब एक्ट्रेस से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने इन आरोपों का खंडन किया और कहा कि महिला रिश्तेदार पर उनका कुछ धन बकाया है तथा ये आरोप प्रमुख अभिनेताओं के खिलाफ उनकी शिकायत से ध्यान भटकाने के लिए लगाए गए हैं। 


अभिनेत्री ने हाल ही में एक्ट्रेस मुकेश, जयसूर्या और इदावेला बाबू सहित अन्य पर आरोप लगाए थे। महिला ने बृहस्पतिवार को राज्य पुलिस प्रमुख के समक्ष अभिनेत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 
जानकारी के अनुसार शिकायत को उस विशेष जांच दल को भेजा जाएगा, जो वर्तमान में अभिनेताओं से संबंधित सभी आरोपों की जांच कर रहा है। न्यायमूर्ति के. हेमा समिति की रिपोर्ट में खुलासे के बाद यौन उत्पीड़न के आरोपों में कुछ प्रमुख मलयालम फिल्मी हस्तियों के खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News