स्वरा भास्कर का उनके बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप की असली वजह आई सामने
Sunday, Jul 07, 2019-02:16 AM (IST)

मुंबईः फिल्म तनु वेड्स मनु, और वीरे दी वेडिंग की एक्ट्रेस स्वरा भास्कर फिर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वरा भास्कर और उनके बॉयफ्रेंड हिमांशु शर्मा का ब्रेकअप हो गया है। इस ब्रेकअप की अब असली वजह सामने आई है। हालिया रिपोर्ट की मानें तो दोनों के अलग होने की वजह शादी को माना जा रहा है।
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट की मानें तो दोनों पांच साल से रिलेशनशिप में थे। स्वरा, हिमांशु से काफी समय से शादी के लिए बोल रही थीं लेकिन हिमांशु उन्हें नजरअंदाज कर रहे थे।
उनके दिमाग में शादी की बात थी ही नहीं।
इसी कारण दोनों ने रिश्ते को यहीं खत्म करने का फैसला कर लिया।