एड गुरु पीयूष पांडे का निधन, फेविकोल और कैडबरी जैसे ब्रांडों के लिए बनाए थे विज्ञापन
Friday, Oct 24, 2025-12:18 PM (IST)
मुंबई. इंडियन एडवरटाइजिंग इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आ रही है। फेमस एड गुरु पीयूष पांडे का निधन हो गया है। गुरुवार, 23 अक्टूबर को उन्होंने 70 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। पीयूष के निधन से न सिर्फ उनके करीबियों बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े स्टार्स को भी बड़ा झटका लगा है।
पीयूष पांडे के निधन की पुष्टि बिजनेसमैन सोहेल सेठ ने की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- उनके सबसे प्यारे दोस्त पीयूष पांडे जैसे जीनियस के खोने से वह बहुत दुखी और टूट गए हैं। भारत ने सिर्फ एक महाना एडवरटाइजिंग माइंड ही नहीं बल्कि एक सच्चे देशभक्त और एक बहुत अच्छे इंसान को खो दिया है।
बता दें, पीयूष पांडे को यादगार एड के लिए जाना जाता था। उन्होंने फेविकोल का 'अटूट बंधन' हो या कैडबरी का 'कुछ खास है', एशियन पेंट्स का 'हर खुशी में रंग लाए' हो या हच के 'गुगली वूगली वूस' जैसे ब्रांडों के लिए विज्ञापन बनाए हैं।
इसके अलावा पीयूष पांडे कई राजनीतिक स्लोगन भी लिख चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के प्रचार का नारा भी ‘अबकी बार मोदी सरकार’ उन्होंने लिखा था। उन्हें भारतीय विज्ञापन के क्षेत्र मनें बड़े बदलाव लाने के लिए भी जाना जाता है।
