24 की उम्र में दुल्हन बनीं दंगल फेम जायरा वसीम, शौहर संग चांद को निहारती दिखीं हसीना

Saturday, Oct 18, 2025-08:57 AM (IST)

मुंबई: 'दंगल' एक्ट्रेस जायरा वसीम ने 2019 में धार्मिक कारणों के चलते इंडस्ट्री को टाटा-बाय-बाय कह दिया था। हालांकि वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी थीं। वह कभी भी अपनी लाइफ के बड़े अपडेट्स देने में चूंकती नहीं है। पहले पिता की मौत का दुख साझा किया था। वहीं अब अपनी लाइफ के सबसे बड़े खुशी के पल में सबको शरीक किया। दरअसल, जायरा दुल्हन बन गई हैं और उन्होंने निकाहनामा की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 


जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर दो फोटोज पोस्ट की हैं। एक में वह निकाहनामे पर साइन कर रही हैं। हाथों में मेहंदी का गहरा रंग नजर आ रहा है। दूसरी फोटो में वह अपने शौहर के साथ दुल्हन के लिबास में चांद को निहारते दिख रही हैं हालांकि न तो उन्होंने अपना चेहरा दिखाया है और न ही पतिदेव का। कैप्शन में लिखा- 'कुबूल है X3।'

PunjabKesari

बता दें कि जायरा वसीम 24 साल है। उनका जन्म 23 अक्टूबर 2000 को हुआ था। जन्मदिन के एक हफ्ते पहले ही उन्होंने निकाह किया है और सबको चौंका दिया है।

PunjabKesari


जायरा वसीम ने 16 की उम्र में 'दंगल' की थी और गीता फोगाट की भूमिका निभाई छी। उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद वह 2017 में 'सीक्रेट सुपरस्टार' में नजर आई थीं लेकिन धर्म का हवाला देते हुए वह इस ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हो गई थीं। अब एक नए अध्याय की शुरुआत कर रही हैं।

गौरतलब है कि आमिर खान की फिल्म से फेमस हुईं एक एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री छोड़ दी थी तो दूसरी ने दुनिया। फिल्म में जायरा की बहन बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर का 16 फरवरी, 2024 को 19 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह डर्मेटोमायोसाइटिस से पीड़ित थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zaira Wasim (@zairawasim_)

 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News