इश्कबाज की एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से की सगाई, करण-अनीता समेत कई टीवी सेलेब्स ने दी बधाई
Monday, Sep 03, 2018-12:10 PM (IST)

मुंबईः टीवी एक्ट्रेस अदिति गुप्ता अक्सर अपनी हाॅट तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उनको लेकर एक खबर सामने आई है। दरअसल, अदिति ने बाॅयफ्रेंड कबीर चोपड़ा के साथ गुपचुप तरीके के साथ सगाई कर ली।
इस बात की जानकारी अदिति ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए दी। अदिति ने अपनी सगाई की तस्वीर को साझा करते हुए एक हर्ट वाले इमोजी का इस्तेमाल किया।
अदिति को सोशल मीडिया पर सेलेब्स बधाई दे रहे हैं। करण पटेल ने दोनों को बधाई दी। करण ने सोशल मीडिया पर इस कपल की फोटो शेयर कर लिखा- गुड्डू की गुड्डी। इसके अलावा एकता कपूर ने भी अदिति को सगाई की बधाई दी है।
बता दें कि इससे पहले अदिति का अफेयर रिजवान बाचव से रहा है। रिजवान एक प्रोफेशनल मॉडल हैं। अदिति और रिजवान एक दूसरे को 5 सालों से जानते थे। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड ने करवाई थी।
शुरुआत में दोनों दोस्त थे लेकिन, इसके बाद में एक दूसरे को डेट करना शुरु कर दिया था। दोनों का अफेयर लगभग दो साल तक चला था।रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों शादी का भी प्लान कर रहे थे। लेकिन, दोनों का ब्रेकअप हो गया। रिजवान के अलावा अदिती का नाम उनके को-स्टार लक्ष्य लालवानी और हर्षद चोपड़ा से भी जुड़ा था।