''दिल दा नी माड़ा..सिद्धू मूसेवाला हत्या से शोक में बी-टाउन स्टार्स, विक्की कौशल से लेकर अजय देवगन ने जताया दुख

Monday, May 30, 2022-08:41 AM (IST)

मुंबई: रविवार (29 मई) की शाम म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए उस समय काल बनी जब पंजाबी सिंगर और रैपर  सिद्धू मूसेवाला  की मनसा जिले में ताबड़तोड़ 30 गोलियों की बौछार की गई। इस गोली कांड के बाद उन्हें तुरंत मानसा अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। सिद्धू मूसेवाला ने  28 की उम्र में अंतिम सांस ली।  जैसे ही सिद्धू मूसेवाला के निधन की खबर आई हर  तरफ शोक की लहर दौड़ पड़ी।

PunjabKesari

पंजाबी इंडस्ट्री से लेकर बाॅलीवुड इंडस्ट्री तक हर कोई इस खबर को सुन सदमे में चला गया। बी-टाउन स्टार्स ने भी नम आंखों से इस चमकते सितारे को श्रद्धांजलि दी। देखें स्टार्स के ट्वीट और पोस्ट..

PunjabKesari

 

अजय देवगन 

एक्टर अजय देवगन ने ट्वीट कर कहा- 'सिद्धू मूसेवाला के निधन से सदमे में हूं. वाहेगुरु उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति दें।'

PunjabKesari
 

कपिल शर्मा


काॅमेडियन कपिल शर्मा ने ट्वीट कर लिखा-''सतनाम श्री वाहेगुरु? बहुत ही चौंकाने वाला और बहुत दुखद घटना, एक महान कलाकार और एक अद्भुत इंसान, भगवान उनके परिवार को शक्ति दे? #सिद्धूमूसेवाला।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pavvitra Punia (@pavitrapunia_)

पवित्रा पुनिया

'बिग बॉस 14' फेम पवित्रा पुनिया ने लिखा-'भगवान परिवार के सबसे बड़े नुकसान के लिए दया करे। मैं बहुत बड़ी फैन थी और हमेशा रहूंगी।  यह आपके लिए कितना दर्दनाक था..रेस्ट इन पीस लेजेंड।'

 

PunjabKesari

हिमांशी खुराना

हिमांशी खुराना ने लिखा कि गायक की मौत की खबर सुनकर उनके मुंह से शब्द नहीं निकल रहे।

 

PunjabKesari

सारा अली खान

PunjabKesari

राजकुमार राव

PunjabKesari

वरुण धवन

PunjabKesari


विक्की कौशल

PunjabKesari


मुनमुन दत्ता

PunjabKesari

करण कुंद्रा

PunjabKesari


जैस्मिन भसीन

PunjabKesari

भारती सिंह

PunjabKesari

माहिरा शर्मा

28 साल के मूसेवाला का 11 जून को 29वां जन्मदिन था। इससे 12 दिन पहले ही उनका मर्डर कर दिया। सिद्धू मूसेवाला पर ताबड़तोड़ 30 गोलियों की बौछार कर हत्या कर दी। हत्या से ठीक एक दिन पहले मूसेवाला की सिक्योरिटी हटाई गई थी। मूसेवाला के पास पहले 8 से 10 गनमैन थे, जिन्हें घटाकर पहले 4 किया गया। शनिवार को सरकार ने उनके पास सिर्फ 2 ही गनमैन छोड़े थे। हत्या के वक्त यह दोनों भी उनके साथ नहीं थे। पंजाब में जिसके सुरों का जादू  सिर चढ़कर बोला था उस सिंगर की आवाज कुछ यूं शांत होगी किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। 
 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News