स्टार्स पर जवान दिखने दबाव पर चित्रांगदा सिंह ने की बात, कहा- ''निर्माताओं का ऐसा सोचना जायज है..
Thursday, Oct 09, 2025-03:33 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस चित्रांगदा बॉलीवुड की खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो हमेशा अपने लुक्स से फैंस का दिल जीतती हैं। हाल ही में इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में एक्टर और एक्ट्रेसेस पर उम्र बढ़ने और जवाब दिखने के दबाव पर खुलकर बात की। तो आइए जानते हैं चित्रांगदा ने क्या कहा...
हाल ही में एक इंटरव्यू में चित्रांगदा से पूछा गया कि क्या महिला कलाकारों से वाकई जवान दिखने की उम्मीद की जाती है, इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा 'यह सबके लिए है। अगर आप 70 साल की महिला का किरदार निभा रही हैं, तो आपको वैसा ही दिखना चाहिए। अगर आप 30 साल की उम्र की भूमिका निभाना चाहती हैं, तो आपको उसे निभाना आना चाहिए।'
चित्रांगदा सिंह का कहना है कि 'निर्माताओं का ऐसा सोचना जायज है। पुरुष अभिनेताओं के लिए भी यही बात लागू होती है। अक्षय कुमार अपनी फिटनेस पर ध्यान देते हैं, अपने खान-पान पर ध्यान देते हैं। बेशक, जब किसी पुरुष अभिनेता का किरदार लिखा जाता है, तो महिला किरदार के बजाय ज्यादा लचीलापन होता है। मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई पक्षपात है। वे फिल्म को आगे बढ़ाते हैं।'
चित्रांगदा सिंह ने आगे कहा 'समय बहुत बदल गया है। करीना कपूर कमाल का काम कर रही हैं। विद्या बालन बहुत काम कर रही हैं। ये सभी कलाकार अभी भी स्क्रीन पर अपनी अच्छी उपस्थिति बनाए हुए हैं। जहां तक एक खास तरह का दिखने के दबाव की बात है, निकोल किडमैन, डेमी मूर को ही देख लीजिए, हर कोई जवान दिखने की कोशिश कर रहा है, आपको भी यह कोशिश करनी होगी। बेशक कलाकारों को हर चीज में दबाव का सामना करना पड़ता है।'
चित्रांगदा सिंह का काम
चित्रांगदा सिंह के काम की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' में नजर आएंगी। सलमान खान इसमें आर्मी अफसर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल की शुरुआत में रिलीज हो सकती है।