Housefull 5 टीजर: क्रूज पर होगा मर्डर...18 किरदार और एक किलर! अक्षय से नाना पाटेकर तक को देख छूट जाएगी हंसी
Wednesday, Apr 30, 2025-12:48 PM (IST)

मुंबई: लंबे इंतजार के बाद फाइनली अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। Housefull 5 का टीजर सिर्फ 76 सेकेंड का है। शुरुआत एक बड़ी सी शिप से होती है, जो समंदर में है और उसके ऊपर नाच-गाना चल रहा है। सभी एक्टर्स अपने-अपने रोल में हैं। एक खूनी है जिसने मास्क से अपना चेहरा छिपाया हुआ है। इस टीजर को देख फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डीनो मोरिया, श्रेयस तलपड़े, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, निकेतन धीर, रंजीत, जॉनी लीवर और चंकी पांडे कुल 18 सितारे हैं। टीजर में इन सभी स्टार्स की कुछ सेकंड की झलक ने ही लोगों को हंसी से लोटपोट कर दिया है। ये फिल्म इसी गर्मी में रिलीज होने के लिए तैयार है। ये मूवी 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
गौरलतब है कि 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की पहली कॉमेडी मूवी साल 2010 में आई थी। दो साल बाद 'हाउसफुल 2' आई। इन दोनों फिल्मों को साजिद खान ने डायरेक्ट किया था। 2016 में रिलीज हुई 'हाउसफुल 3' को साजिद और फरहाद ने निर्देशित किया। 2019 में रिलीज हुई 'हाउसफुल 4' का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया। अब पांचवे का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। सीरीज को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। हर फिल्म में एक नई कहानी है हालांकि, थीम वही है। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और चंकी पांडे सभी सीरीज में नजर आए हैं।