80 करोड़ में अक्षय कुमार ने बेचा वर्ली वाला आलीशान अपार्टमेंट, कुछ हफ्ते पहले ही हुआ था 78% का मुनाफा
Friday, Feb 07, 2025-09:29 AM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_09_28_403167985akshykumar.jpg)
मुंबई: एक्टर अक्षय कुमार इस समय बी-टाउन इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार है। इतना ही नहीं वह सबसे ज्यादा टैक्स भी भरते हैं। वह 2022 में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वालों की लिस्ट में टॉप पर थे। उन्होंने करीब 29.5 करोड़ बतौर टैक्स दिए थे। उनके पास कई सारी प्रॉपर्टीज भी हैं। अब एक रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ी कुमार ने हाल ही में मुंबई के वर्ली में अपना हाई-एंड अपार्टमेंट करोड़ों रुपये में बेचा है।
IndexTap के रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड के मुताबिक, एक्टर का अपार्टमेंट, वर्ली के 360 वेस्ट टावर की बी विंग के 39वीं मंजिल पर था और 6830 स्क्वेयर फीट में फैला था। इसके साथ 4 पार्किंग की सुविधा थी। इसे 31 जनवरी को 80 करोड़ में बेचा गया है। लेनदेन के लिए 4.8 करोड़ की स्टांप ड्यूटी भी दी गई है।
कुछ हफ्ते पहले ही उन्होंने बोरीवली ईस्ट में अपना अपार्टमेंट 4.25 करोड़ में बेचा था। एक्टर ने इस अपार्टमेंट को 2017 में 2.37 करोड़ में खरीदा था और ऐसे में जब उन्होंने बेचा तो उनको 78 पर्सेंट का प्रॉफिट मिला।