आलिया-आदित्य ने शुरु की ''सड़क 2'' की तैयारी, देर रात BF रणबीर संग किया टाइम स्पेंड
Sunday, Apr 28, 2019-11:44 AM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर जल्द ही फिल्म 'सड़क 2' फिल्म में नजर आएंगे। हालिया में इस जोड़ी ने फिल्म 'कलंक' में साथ काम किया था। हालांकि यह फिल्म दर्शकों और क्रिटिक्स के दिलों में जगह नहीं बना पाई। इसके लिए दोनों ने तैयारी भी शुरू कर दी है।
कुछ महीने पहले ही महेश भट्ट ने ऐलान किया था कि वह अपनी सुपरहिट फिल्म 'सड़क' का सीक्वल बनाने वाले है। साल 1991 में आई इस फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट ने अहम भूमिका निभाई थी। बीती शाम आलिया और आदित्य को विशेष फिल्म्स के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया।
इस दौरान आलिया ऑफ व्हाइट सूट पहने हाथ में स्क्रिप्ट पकड़े हुए नजर आ रही हैं। वहीं, आदित्य भी कैजुअल लुक में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। तस्वीरों को देखकर साफ लग रहा है कि दोनों इस फिल्म के लिए कितने बेताब हैं। कहा जा रहा है कि आलिया 'सड़क 2' की स्क्रिप्ट लेकर सीधा बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के पास जा पहुंची।
दोनों एक-साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। पहले दोनों को एक-साथ एक ही गाड़ी में स्पॉट किया गया।
सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय अहम किरदार में नजर आएंगे। वहीं, मोहित के साथ आशिकी 2 जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले आदित्य उनकी नई फिल्म 'मलंग' में नजर आएंगे।