रणबीर ने बीवी और सास संग मारी एंट्री: आलिया ने पंजाबी कुड़ी बन लूट ली महफिल,कपूर बहू की चोटी पर टिकी सबकी निगाह
Thursday, Feb 20, 2025-10:52 AM (IST)

मुंबई: कपूर खानदान में इस समय जश्न का माहौल है। रणबीर करीना के कजिन जल्द ही अलेखा आडवाणी संग सात फेरे लेने वाले हैं। हाल ही में कपल की मेहंदी सेरेमनी हुई। बुधवार शाम से ही मुंबई में हुई इस सेरेमनी में कपूर खानदान और करीबी दोस्तों के आने का सिलसिला शुरू हुआ था।
जया बच्चन से लेकर टीना अंबानी, करीना-करिश्मा, रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा तक इस सेरेमनी में पहुंचे। लेकिन सारी लाइमलाइट तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने लूट ली। उनके साथ रणबीर की सासू मां सोनी राजदान भी दिखीं।
Alia Bhatt एकदम पंजाबी कुड़ी बनकर आदर जैन और अलेखा आडवाणी की मेहंदी सेरेमनी में शामिल हुईं। आलिया भट्ट ने येलो कलर का मिरर वाला शरारा पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग पोटली बैग कैरी किया।
आलिया ने अपने लुक को हैवी ईयररिंग्स और हाई चोटी से कंप्लीट किया। आलिया पूरे लुक में चोटी फ्लॉन्ट करती दिखीं। उनकी क्यूट सी चोटी और उसपर बंधा रिबन सभी का दिल जीत रहा है।
आलिया ने इस लुक को नो-मेकअप लुक से कंप्लीट किया। वो फंक्शन के लिए एक्साइटेड नजर आईं। आलिया का ये नया चर्चा लाइमलाइट लूट रहा है।
रणबीर ने फंक्शन के लिए व्हाइट कलर का कुर्ता पायजामा कैरी किया था। वहीं सोनी लाइट कलर के सूट में नजर आईं। रणबीर ने सास सोनी राजदान के साथ पोज दिए। उनके कैंडिड मोमेंट्स वायरल हैं।