अवॉर्ड फंक्शन में आलिया ने हवा में लहराया गाउन, दूसरों को करनी पड़ी मदद
Thursday, Sep 19, 2019-02:30 PM (IST)

मुंबई: बुधवार रात मुंबई में आईफा अवॉर्ड्स 2019 में बॉलीवुड स्टार्स ने जलवा बिखेरा। इस दौरान हर एक स्टार ने अपने लुक से फैंस को इंप्रेस किया। आईफा में शामिल हुईं कोई हसीना साड़ी तो कोई गाउन में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।
वहीं, आलिया भट्ट भी इस अवॉर्ड्स शो में ग्लैमर का तड़का लगाती हुई नजर आईं। जैसे ही ग्रीन कार्पेट पर एक्ट्रेस ने एंट्री ली, तो सबकी नज़रें उन पर थम गईं।
अवॉर्ड शो में आलिया पीच गोल्डन कलर का गाउन पहने हुए बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।
इसके साथ न्यूड मेकअप और फंकी हेयर स्टाइल उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं।
इस इवेंट के लिए आलिया ने अपने लुक को बेहद सिंपल और सादा रखा था। ग्रीन कार्पेट पर हसीना अपने गाउन को हवा में लहराती नजर आ रही हैं।
हालांकि वो अपनी ड्रेस को बार-बार संभालती हुई नजर आ रही हैं। उनका गाउन इतना लंबा था कि बार-बार उनके पैर के नीचे आ रही था। इसके बाद उनकी ड्रेस को कई लोग संभालते दिखे।
सोशल मीडिया पर आलिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
हर तस्वीर में उनका क्यूट और ग्लैमरस अंदाज देखते ही बन रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी।
इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय अहम किरदार में दिखेंगे। इसके अलावा आलिया फिल्म 'सड़क 2' में आदित्य कपूर के साथ दिखेंगी।