पति नीरज कपूर से 25 सालों से अलग रह रही है अलका याज्ञनिक ,फिर भी है रिश्ता मजबूत

Saturday, Dec 16, 2017-11:47 AM (IST)

मुंबई: कई फिल्मों में सुपरहिट गाने गाने वाली सिंगर अलका याज्ञनिक (Alka Yagnik) और उनके पति नीरज कपूर (Neeraj Kapoor)की शादी को 25 साल से ज्यादा का समय हो गया है। दिलचस्‍प बात ये है कि अलका याग्‍न‍िक और नीरज कपूर बीते 25 वर्षों से लॉन्‍ग डिस्‍टेंस मैरेज को ना सिर्फ निभा रहे हैं, बल्‍क‍ि सेलिब्रेट भी कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि इनके रिश्‍तों में परेशानी नहीं आई, 4-5 साल दोनों के बीच अलगाव का भी दौर रहा। लेकिन फिर एहसास हुआ कि प्‍यार का धागा जुदा होने नहीं देगा।

नीरज कपूर और अलका याज्ञनिक का लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप 

PunjabKesari, Alka Yagnik image ,Neeraj Yagnik Image ,नीरज कपूर इमेज ,अलका याज्ञनिक इमेज

 लेकिन अलग रहने के बाद भी दोनों के बीच रिलेशनशिप कायम है। दोनों की एक बेटी है सायशा, जो अलका के साथ रही है। आज आपको अलका-नीरज की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। 

PunjabKesari, Alka Yagnik hd image ,Neeraj Yagnik hd Image ,नीरज कपूर एचडी इमेज ,अलका याज्ञनिक एचडी  इमेज

अलका याग्निक और शिलांग बेस्ड बिजनेसमैन नीरज कपूर ने 1989 में शादी की थी। शादी के बाद अलका ज्यादातर समय काम के सिलसिले में मुंबई में रहती थी। वहीं, नीरज अपने बिजनेस के लिेए शिलांग में रहते है। काम से समय निकालकर अलका कभी-कभार शिलांग चली जाती थी तो कभी नीरज मुंबई आ जाते थे। ये सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा। इसी बीच दोनों के घर एक बेटी ने जन्म लिया। आखिरकार दोनों ने तय किया कि दोनों अपने-अपने काम पर ध्यान देंगे। 

PunjabKesari, Alka Yagnik image ,Neeraj Yagnik Image ,नीरज कपूर इमेज ,अलका याज्ञनिक इमेज


Konika

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News