दिवंगत एक्स पति संजय की संपत्ति पर हो रहे विवाद के बीच बच्चों संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं करिश्मा, व्हाइट शर्ट में दिखा कूल अंदाज
Thursday, Jul 31, 2025-02:56 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस करिश्मा कपूर इन दिनों अपने दिवंगत पूर्व पति संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर चल रहे कानूनी विवाद को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। वहीं, इसी बीच एक्ट्रेस अपने बच्चों समायरा कपूर और कियान कपूर के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस बड़ी सादगी में नजर आईं, जहां से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
लुक की बात करें तो इस दौरान करिश्मा का बेहद कूल लुक देखने को मिला। उन्होंने एक ओवरसाइज्ड व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक टाइट्स पहनी। लाइट मेकअप, ब्लैक सनग्लासेस और खुले बालों के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया, जो उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहे हैं।
करिश्मा की बेटी समायरा, जो मीडिया की चकाचौंध से दूर पली-बढ़ी हैं, ने भी एक साधारण ब्लैक ड्रेस पहनी। वहीं, उनके छोटे बेटे कियान कपूर व्हाइट पोलो टी-शर्ट और जॉगर्स में कंफर्टेबल लुक में नजर आए।
कानूनी विवाद के बीच करिश्मा का दिल्ली दौरा
यह घटनाक्रम उस समय हो रहा है जब करिश्मा के पूर्व पति संजय कपूर की विशाल संपत्ति को लेकर कानूनी लड़ाई तेज हो गई है। संजय कपूर का इस साल जून में निधन हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय का निधन पोलो मैच के दौरान हुआ, जब वह एक मधुमक्खी निगलने के बाद दिल का दौरा पड़ने से बेहोश हो गए थे। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में ही किया गया था।
संजय कपूर की संपत्ति पर विवाद
संजय कपूर के निधन के बाद, उनकी विशाल संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया है। हाल ही में, संजय की मां रानी कपूर ने कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा कि उन्हें अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि उनके बेटे की मौत कैसे हुई और इस बारे में उन्होंने संदेह भी व्यक्त किया। रानी कपूर ने यह भी दावा किया कि उन्हें दबाव में आकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया, विशेष रूप से तब जब संजय की विधवा प्रिया सचदेव को परिवार की ऑटो पार्ट्स कंपनी "सोना कॉमस्टार" में गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया था।
रानी कपूर ने कहा, "मुझे अभी भी नहीं पता कि मेरे बेटे के साथ क्या हुआ। मैं अब बूढ़ी हो गई हूं, और जाने से पहले मुझे सब कुछ ठीक करना होगा। हमारी पारिवारिक विरासत को खोना नहीं चाहिए, इसे वैसे ही आगे बढ़ाया जाना चाहिए जैसे मेरे पति हमेशा चाहते थे।"
करिश्मा और संजय की शादी
करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 2003 में हुई थी और यह रिश्ता 2016 तक चला। हालांकि, करिश्मा ने अपने पूर्व पति के निजी और वित्तीय मामलों पर बहुत कम बयान दिए हैं।