यूएस-ईरान तनाव के बीच दुबई में बैठे विवेक ओबेरॉय ने लोगों से की खास अपील, कहा-पैनिक वाली खबरें न फैलाएं

Tuesday, Mar 03, 2026-11:40 AM (IST)

मुंबई. यूएस-ईरान तनाव के बीच मिडिल ईस्ट में हालात को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। इस माहौल में एक्टर विवेक ओबेरॉय, जो पिछले कुछ समय से अपने परिवार के साथ यूएई में रह रहे हैं, ने वहां के लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है। विवेक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों से अफवाहों और भ्रामक खबरों से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने यूएई की सरकार और सुरक्षा बलों की सराहना भी की।

 

विवेक ऑबेरॉय ने अपने पोस्ट में लिखा- 'UAE के लोगों से मैं कहना चाहता हूं कि हेडलाइन्स हैवी फील करवा सकती हैं, लेकिन इस जमीन की फाउंडेशन जो शांति और एक साथ रहने की भावना से बनी है। यहां तक कि हम 200 अलग-अलग देशों से आते हैं, लेकिन हम इस कम्यूनिटी का हिस्सा हैं और एक-दूसरे को एक बड़े परिवार की तरह देखते हैं।'

 

विवेक ने आगे लिखा, 'मैं UAE सरकार की लीडरशिप और आर्म्ड फोर्स को सैल्यूट करता हूं। उनकी निडरता और बिना थके हर नागरिक को सुरक्षित रखना और समय पर जारी किए गए अलर्ट हमारी तैयारी का सबसे बड़ा जरिया हैं। हमारे देशों के बीच रिश्ता मजबूत है। यहां हर इंसान की सुरक्षा अहमियत दी जाती है। सुरक्षित रहें. सलाह के मुताबिक घर के अंदर रहें और शांत रहें। भारत में जो अपने रहते हैं, वो सभी के लिए प्रार्थना करें। पैनिक वाली खबरें न फैलाएं। सोर्स जानें और वेरिफाईड मीडिया पर ही विश्वास करें। सच हमेशा मजबूत रहता है और बचाव करता है।'
 
यूएई में फंसे अन्य भारतीय सितारे

तनाव के चलते दुबई समेत कई इलाकों में उड़ानों पर असर पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ भारतीय कलाकार भी यूएई में ही रुके हुए हैं।इनमें एक्टर विष्णु मांचू, एक्ट्रेस सोनल चौहान, इशा गुप्ता और पंजाबी सिंगर एम्मी विर्क का परिवार भी शामिल है।

  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News