Bollywood Top News: दूसरी बार मां बनीं एमी जैक्सन...सोनू सूद की पत्नी का भयानक रोड एक्सीडेंट
Tuesday, Mar 25, 2025-05:10 PM (IST)

मुंबई: मनोरंजन जगत से आज 25 मार्च को कई बड़ी खबरें आईं। जहां एक तरफ एमी जैक्सन दूसरी बार मां बनी। एमी जैक्सन के घर नन्हें शहजादे की किलकारी गूंजी है। वहीं दूसरी तरफ सोनू सूद की पत्नी पत्नी सोनाली सूद का भयंकर रोड एक्सीडेंट हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसा नागपुर हाईवे पर हुआ और वह इस दौरान अकेले नहीं थी। बल्कि बहन और भतीजे भी साथ थे। आइए डालते हैं मनोरजन जगत की खबरों पर एक नजर...
बी-टाउन इंडस्ट्री से एक के बाद एक खुशखबरी आ रही हैं। जहां सोमवार शाम आथिया शेट्टी और के एल राहुल के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। कपल के घर लक्ष्मी आई। वहीं अब बी-टाउन की एक और हसीना मां बन गई है। ये हसीना और कोई नहीं बल्कि अक्षय कुमार की हीरोइन एमी जैक्सन हैं। जी हां, एमी जैक्सन दूसरी बार मां बन गई हैं। एमी जैक्सन के घर नन्हें शहजादे की किलकारी गूंजी है। एमी ने सोशल मीडिया पर बेटे की पहली झलक दिखाई है। उसका नाम भी रिवील कर दिया है।
ब्लड कैंसर से जंग हारे एक्टर और कराटे मास्टर शिहान हुसैनी, रिसर्च के लिए दान की बाॅडी
फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखभरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्टर और कराटे मास्टर और तीरंदाजी विशेषज्ञ शिहान हुसैनी बल्ड कैंसर से जंग हार गए हैं। चेन्नई के निजी अस्पताल में काफी समय से उनका इलाज चल रहा था लेकिन 25 मार्च उन्होंने दम तोड़ दिया।
सोनू सूद की पत्नी सोनाली के साथ हुआ सड़क हादसा, जानिए अभी तक का हेल्थ अपडेट
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद के साथ एक सड़क हादसा हो गया है। यह हादसा मुंबई-नागपुर समृद्धि हाईवे पर 25 मार्च 2025 की सुबह हुआ। इस घटना में सोनाली सूद घायल हो गईं, लेकिन फिलहाल उनकी स्थिति के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
काॅमेडियन कुणाल कामरा इस समय विवादों में हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ पैरोडी सॉन्ग के जरिए विवादों में घिरे कॉमेडियन कुणाल कामरा को मुंबई पुलिस ने मंगलवार को समन जारी किया है। उन्हें पूछताछ के लिए आज ही सुबह 11 बजे खार पुलिस स्टेशन बुलाया गया है हालांकि, कुणाल अभी मुंबई में नहीं हैं। वहीं हाल ही में कुणाल कामरा का विस्तृत बयान आया है।उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल से लंबा चौड़ा पोस्ट कर साफ कहा है कि वो माफी नहीं मांगने वाले। उन्होंने सबसे पहले उस भीड़ को आड़े हाथों लिया जिसने उस जगह पर तोड़फोड़ की जहां कुणाल का प्रोग्राम हुआ था।
मुंबई में गुरमीत ने खरीदा एक और नया घर, अंदर की झलक दिखाते हुए देबीना को कहा- 'गृहलक्ष्मी'
एक्टर गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी इंडस्ट्री के प्यारे कपल्स में से एक हैं। हाल ही में इस कपल ने मुंबई में एक और नया घर खरीदा है। उन्होंने नए घर से एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और सभी का शुक्रिया अदा किया है।
सोमवार शाम इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आर रही है। टीवी के फेमस शो 'भाभी जी घर पर हैं' के राइटर मनोज संतोषी अब इस दुनिया में नहीं रहे। 23 मार्च, 2025 को सिकंदराबाद के हाॅस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली है। मनोज लंबे समय से लिवर कैंसर की समस्या से जूझ रहे थे। एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने इस खबर की पुष्टी की है। मनोज के तकलीफ में उनका साथ देने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने बताया कि ये सब अस्पताल की लापरवाही से हुआ है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि मनोज को बचाया जा सकता था लेकिन डॉक्टरों और अस्पताल के सपोर्ट की कमी और लापरवाही की वजह से मनोज की जान गई।
लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अक्सर ही सिंगर्स और एक्टर्स को लोगों के गुस्से का भी सामना करना पड़ता है।कई बार कुछ लोग बेकाबू भी हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर सिंगर सोनू निगम के साथ के साथ हुआ बीते दिनों सिंगर कॉन्सर्ट के दौरान चोटिल गए थे और अब एक बार फिर उन पर पत्थरबाजी की खबर सामने आई है। यह मामला दिल्ली एक कॉलेज इवेंट का है जहां सिंगर शामिल हुए थे।
कंगना रनौत ने कुणाल कामरा विवाद पर दिया बयान
कॉमेडियन कुणाल कामरा को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के बाद लगातार विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में, मुंबई के हैबिटेट स्टूडियो में शिवसैनिकों ने तोड़फोड़ की। इस घटना पर फिल्ममेकर हंसल मेहता ने कुणाल कामरा का समर्थन किया है, जबकि अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने नगर निगम की कार्रवाई का समर्थन किया।
विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' को दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है। फिल्म के रिलीज के 40 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले भी फिल्म की तारीफ की थी और अब वह इस फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग को एटेंड करने जा रहे हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। इस जोड़े ने अपनी नन्ही सी बेटी के जन्म की खबर दी है। अथिया और केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर अपनी प्यारी बेटी के आगमन की जानकारी दी, जिसके बाद फैंस और बॉलीवुड सितारे उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।