मेरे पास शब्द नहीं हैं...', मां निर्मल के नाम अनिल कपूर का इमोशनल पोस्ट, बोले- 'वह हम सबके दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी'

Wednesday, May 07, 2025-08:15 AM (IST)

मुंबई: एक्टर अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर शुक्रवार 2 मई को दुनिया को अलविदा कह गईं। मां के जाने से अनिल कपूर बुरी तरह टूट गए हैं। अनिल कपूर ने मां के निधन के लगभग 3 दिन बाद मंगलवार को सोशल मीडिया पर उनके नाम पोस्ट लिखकर अपने जज्बात शेयर किए। एक्टर ने बताया कि अपने दिल की बात सुनाने करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं।

PunjabKesari

 

इंस्टाग्राम पर मां के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'जीवन के हर क्षेत्र से मिल रहा प्यार अभिभूत करने वाला है। मेरे पास यह बताने के लिए शब्द नहीं हैं कि हम कितने आभारी हैं।'

PunjabKesari

उन्होंने लिखा, 'मेरी मां ने कई लोगों की जिंदगी पर असर डाला। उन्होंने अपने परिवार को खूब प्यार और लगाव के साथ सींचा, पालन-पोषण, सपोर्ट और प्यार किया। वह उन मजबूत महिलाओं में से एक थीं, जो कभी सुर्खियों में नहीं रहीं लेकिन जिनकी ताकत ने सभी को एक साथ बांधे रखा। वह परिवार की एक मजबूत और शांत पिलर थीं। वह हमेशा खुश रहतीं और हमेशा सभी की परवाह करने वाली थीं। उनके आस-पास रहने से एक अलग तरह की एनर्जी, उत्साह का आभास होता था।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

अनिल ने बताया कि उनकी मां एक गोंद की तरह थीं जिन्होंने अपने परिवार, बच्चों, पोते-पोतियों और दोस्तों तक को बांधे रखा। वह हमेशा दूसरों पर प्यार लुटाती रहती थीं। वह हम सबके दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी।'एक्टर ने इसके साथ ही उन्होंने फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री का आभार जताया। उन्होंने लिखा 'आप सभी की प्रार्थनाओं और प्यार के लिए दिल से आभार।'

 

कपूर परिवार ने निर्मल कपूर के निधन की जानकारी देते हुए एक जॉइंट इमोशनल बयान जारी किया था जिसमें लिखा था- '2 मई को निर्मल कपूर ने अपने परिवार के बीच अंतिम सांस ली। उन्होंने आनंदमय जीवन जिया। वह अपने पीछे चार बच्चों, बहुओं, दामाद, ग्यारह पोते-पोतियों/नाती-नातिनों, चार परपोते-पोतियों और अनमोल यादों को छोड़ गई हैं।'

निर्मल कपूर ने 2 मई को 90 की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विले पार्ले श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News