Ganpati Utsav 2025: बीवी संग अनिल कपूर ने किए लाल बाग के राजा के दर्शन, बप्पा के चरणों में माथा टेककर लिया आशीर्वाद
Wednesday, Sep 03, 2025-10:15 AM (IST)

मुंबई: पूरे देश इस समय गणपति उत्सव की धूम में मग्न हैं। बाॅलीवुड स्टार्स भी बप्पा की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. किसी ने घर पर बप्पा का स्वागत किया तो कोई लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंच रहा। अनिल कपूर ने अपनी पत्नी के साथ दर्शन किए।
अनिल कपूर मंगलवार की सुबह अपनी पत्नी सुनीता कपूर के साथ लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान वो नीले कुर्ते में और सुनीता पिंक सूट में दिखी. दोनों ने माथे पर तिलक लगाया हुआ है। बप्पा का आशीर्वाद लेने के बाद कपल ने वहां कई पोज भी दिए और गणपति बप्पा मोरया के नारे लगाए।
अनिल कपूर के अलावा एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी मंगलवार के दिन लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंची। उन्होंने बप्पा के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। शिल्पा शेट्टी इस दौरान मल्टीकलर की मिरर वर्क साड़ी पहने हुए नजर आई।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर आखिरी बार ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'वॉर 2' में नजर आए थे।