शादी की खबरों के बीच होने वाले ससुराल वालों से मिली अंकिता लोखंडे, घरवालों के सामने ही बाॅयफ्रेंड संग कोजी हुईं एक्ट्रेस

Tuesday, Sep 21, 2021-03:37 PM (IST)

मुंबई: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इंडस्ट्री की उन हसीनाओं में से एक हैं जो अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात करती हैं। अंकिता का विक्की जैन संग रिश्ता किसी से छिपा नहीं हैं। वह अक्सर विक्की संग बिताए हसीन पलों की यादें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। कपल की शादी की खबरें भी काफी दिनों से बी-टाउन की गलियारों में छाईं हुईं हैं। इसी बीच अंकिता विक्की के घरवालों से मिलने पहुंची।

PunjabKesari

उन्होंने फैमिली संग खास समय बिताया जिसकी झलकियां उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। फैमिली गेट-टुगेदर में विक्की जैन के परिवार से मिलकर अंकिता लोखंडे की खुशी का ठिकाना ही नहीं था।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो अंकिता पिंक कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और झुमकों से कंप्लीट किया है। इसके साथ ही उन्होंने बालों का बन बनाकर उसपर गजरा लगाया है।

PunjabKesari

वहीं विक्की पिंक कुर्ते पजामे में नजर आए। फैमिली गेट-टुगेदर के बीच अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने एक-दूसरे के लिए समय निकाल ही लिया। दोनों ने एक साथ रोमांटिक तस्वीर क्लिक करवाई।

PunjabKesari

तस्वीर में दोनों एक-दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अंकिता विक्की को किस करती दिख रही हैं। फैंस अंकिता और विक्की की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।  काम की बात करें तो अंकिता इन दिनों पवित्र रिश्ता 2 में नजर आ रही हैं। इसमें उनके साथ शहीर शेख हैं। वहीं फिल्मों की बात करें तो अंकिता आखिरी बार फिल्म बागी 3 में नजर आईं थीं

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News