क्रेडिट कार्ड गुम होने पर घंटों परेशान रहे अनुपम खेर, ईमानदारी के साथ लौटाने पर एक्टर ने की सुरक्षाकर्मी की दिल खोलकर तारीफ

Tuesday, Feb 10, 2026-02:29 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया की दुनिया में काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी दिनचर्या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते रहते हैं। अब अपने हाल हालिया पोस्ट में अनुपम ने एक सुरक्षाकर्मी की ईमानदारी की जमकर तारीफ की और गुम हुई उनकी चीज़ को वापस लौटाने पर आभार व्यक्त किया।

दरअसल, मॉर्निंग वॉक के दौरान अनुपम खेर का क्रेडिट कार्ड गुम हो गया था, जिसके बाद एक्टर कुछ देर के लिए बेहद घबरा गये थे। घंटों की खोजबीन और इसे हमेशा के लिए खो देने के डर के बाद खेर का क्रेडिट कार्ड संजय यादव नाम के एक सुरक्षाकर्मी को मिला, जिसने पूरी ईमानदारी के साथ एक्टर को वापस कर दिया। 
इसके बाद अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर सुरक्षाकर्मी की ईमानदारी की प्रशंसा की और बताया है कि कार्ड लापता होने के बाद वे कितने चिंतित थे। उनकी चिंता तब कम हुई, जब यादव ने बिना किसी उम्मीद के उसे वापस कर दिया। 


वीडियो में एक्टर ने कहा, "संजय यादव जी, आप बड़े महान आदमी हैं। मेरा क्रेडिट कार्ड सुबह के सैर के वक्त गिर गया था। मैंने काफी ढूंढ़ा। काफी परेशान था, क्योंकि उस पर पिन नहीं था। फिर मुझे दत्तू जी का फोन आया कि किसको क्रेडिट कार्ड मिला है। कितनी अच्छी बात है! उन्हें मेरा क्रेडिट कार्ड मिला और उन्होंने इसे वापस कर दिया।"


काम की बात करे तो अनुपम खेर ने हाल ही में 'खोसला का घोसला 2' की शूटिंग पूरी की है।  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News