व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम....अनुष्का ने दिखाया स्वैग, बाहों में बाहें डाल पति विराट संग दिए पोज

Saturday, Nov 09, 2024-08:48 AM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले काफी वक्त से एक्टिंग से दूर हैं। अनुष्का इस समय अपने पति विराट कोहली और दोनों बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। बेटे के जन्म के बाद से तो अनुष्का अपना ज्यादा समय लंदन में ही बिता रही हैं हालांकि इन दिनों एक्ट्रेस मुंबई में हैं। शुक्रवार शाम उन्हें पति विराट के साथ  मुंबई के सांता क्रूज़ एरिया में स्पॉट किया गया जिनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

PunjabKesari

इस दौरान विराट और अनुष्का काफी स्टाइलिश लुक में दिखे। लुक की बात करें तो अनुष्का  व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस में स्टाइलिश लगीं।  लाइट मेकअप, खुले शॉर्ट हेयर में उनका  लुक देखते ही बन रहा है। इस दौरान अनुष्का हाथ में एक स्टाइलिश वॉच पहने दिखीं।

PunjabKesari

वहीं बात करें विराट कोहली की तो वो इन तस्वीरों में डार्क शेड की टीशर्ट के साथ लाइट शेड की जींस पहने नजर आए। विराट कोहली ने सिर पर एक टोपी भी लगाई हुई है। इस दौरान विराट ने पैपराजी से बातचीत की और अनुष्का संग बाहों में बाहें डालकर कई सारे पोज भी दिए। 

PunjabKesari

शुक्रवार सुबह ही कपल को डोसा डेट एंजाॅय करते देखा गया था। इस दौरान कपल ने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों संग पोज दिया था। 

PunjabKesari

बता दें कि हाल ही में विराट ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था. इस दौरान अनुष्का ने पहली बार अपने बेटे अकाय की झलक फैंस को दिखाई थी। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News