WPL में RCB की ऐतिहासिक जीत पर अनुष्का शर्मा ने जाहिर की खुशी, कहा- ''फिर कमाल कर दिखाया''

Friday, Feb 06, 2026-11:22 AM (IST)

मुंबई. महिला प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन का फाइनल मुकाबला बीती रात खेला गया, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम आमने-सामने थीं। रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर दूसरी बार WPL ट्रॉफी अपने नाम कर ली। स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में जीत दर्ज कर इतिहास दोहराया। आरसीबी की इस ऐतिहासिक जीत पर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी खुशी जाहिर की है।

अनुष्का शर्मा ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी

आरसीबी की जीत पर अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें आरसीबी महिला टीम को दूसरी बार ट्रॉफी उठाते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा,“आरसीबी महिला टीम ने फिर कमाल कर दिखाया। इतिहास दोहराया गया।”

PunjabKesari

 

उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इस जीत का जश्न मना रहे हैं।

 

 

WPL में आरसीबी का दबदबा

डब्ल्यूपीएल के चार साल के सफर में आरसीबी ने दूसरी बार खिताब जीतकर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है। फाइनल में टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और दिल्ली कैपिटल्स को खिताबी मुकाबले में पीछे छोड़ दिया।

फिल्मों से दूर हैं अनुष्का शर्मा

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वह आखिरी बार साल 2018 में फिल्म ‘जीरो’ में लीड रोल में नजर आई थीं। इसके बाद 2022 में वह ओटीटी फिल्म ‘कला’ के एक गाने में कैमियो करती दिखीं। अनुष्का की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News