आंखों में आंसू और जुबां पर राधे-राधे..प्रेमानंद जी से मिल भावुक हुईं अनुष्का शर्मा
Wednesday, May 14, 2025-02:01 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मंगलवार को पति और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ वृंदावन पहुंची थी। यहां कपल ने प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया। दोनों का एकांत वार्तालाप का वीडियो सामने आया, जिसमें एक्ट्रेस को भावुक होते देखा गया। उनकी आंखों से आंसू छलक उठे।
'भजन मार्ग' के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की गई 7:4 मिनट की क्लिप में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली साधारण लिबास में दिखाई दे रहे हैं। वृंदावन के नामी संत प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में दोनों पहुंचे और वहां नतमस्तक होकर प्रणाम किया।
इस दौरान उनसे महाराज जी ने पूछा- 'प्रसन्न हो?' तो विराट ने मुस्कुराते हुए कहा, 'ठीक हैं।' इस बीच अनुष्का शर्मा की झलक देखने को मिलती है, जो अपने आंसू और नाक पोंछती दिखाई देती हैं। वह प्रेमानंद जी से मिलकर भावुक हो गई थीं। अब ये क्लिप वायरल हो रही है।
प्रेमानंद जी ने अनुष्का-विराट को नाम जप करने की सलाह दी थी और भगवान प्राप्ति का मार्ग भी समझाया था। जिस दौरान अनुष्का ने पूछा था कि 'क्या बस नाम जप से हो जाएगा?' तो महाराज जी ने अच्छे से समझाया था और विराट उनकी पूरी बात शांत मन से हाथ जोड़े सुनते रहे थे।
बता दें कि कपल तीसरी बार आश्रम पहुंचा था। पहले भी ये दोनों अपने बच्चों के साथ मिलने के लिए जा चुके हैं। दोनों का खास लगाव रहा है।