कुछ इस अंदाज में देर रात सड़कों पर वरुण के साथ घूमती नजर आई अनुष्का, पहचानना हुआ मुश्किल
Friday, Jun 29, 2018-06:06 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने फिल्म 'सुई धागा : मेड इन इंडिया' की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर वरुण धवन है। हाल ही में अनुष्का की कुछ तस्वीरें सामने आई है। दरअसल ये तस्वीरें गुरुवार देर रात की है जब वह मुंबई की स्ट्रीट्स पर कुछ सीन शूट कर रहे थे।
इस दौरान अनुष्का ने सिंपल फ्लावर प्रिंट साड़ी पहनी हुई थी। उनके एक कंधे पर लगेज बैग दिखाई दे रहा था तो दूसरे कंधे पर वे पर्स टांगे हुए थीं। उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा था। वहीं, वरुण की बात करें तो उन्होंने चेक्ड शर्ट और ब्लू जींस पहना था। इससे पहले फिल्म की शूटिंग भोपाल (मध्य प्रदेश) और इसके आसपास के इलाकों में हो चुकी है।
'सुई धागा' के डायरेक्टर शरत कटारिया हैं, जो पहले आयुष्मान खुराना और भूमि पेडणेकर स्टारर 'दम लगाके हईशा' को डायरेक्ट कर चुके हैं। शरत ने फिल्म की कहानी लिखी है। मनीष शर्मा यश राज फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म भारत सरकार द्वारा 2014 में लॉन्च किए गए 'मेक इन इंडिया' कैंपेन पर बेस्ड है। फिल्म में वरुण धवन मौजी और अनुष्का शर्मा ममता नाम का किरदार निभा रहे हैं। इसकी संभावित रिलीज डेट 28 सितंबर 2018 है।