IND vs NZ:रोहित शर्मा के पत्नी संग अनुष्का शर्मा, रितिक सजदेह के बेटे आहान पर कुछ यूं प्यार लुटाती दिखी एक्ट्रेस
Monday, Mar 03, 2025-02:36 PM (IST)

मुंबई: रविवार (2 मार्च) को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर शानदार अंदाज में सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब अंतिम-चार में टीम इंडिया का सामना विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से मंगलवार को दुबई में होगा। भारत-न्यूजीलैंड का मैच देखने कई स्टार्स पहुंचे थे। इनमें रोहित शर्मा की पत्नी रितिका और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल हैं।
मैच के दौरान का अनुष्का का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह रोहित-रितिका के बेटे अहान को दुलार करती दिख रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में रोहित की पत्नी रितिका सजदेह को अहान को गोद में लिए हुए देखा जा सकता है। अनुष्का तीन महीने के अहान को दुलार करती नजर आ रही हैं। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
Ritika Bhabhi is with Ahaan at the stadium and Anushka Bhabhi is meeting Ahaan.😭🥹❤️
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 2, 2025
but I am still not sure whether this is Ritika Bhabhi or someone else. pic.twitter.com/bDZrMU55yU
बता दें कि रोहित हाल ही में दूसरी बार पिता बने थे। रोहित और रितिका की पहले से एक बेटी समायरा भी है। वहीं अनुष्का और विराट के भी दो बच्चे हैं।