बेटे के जन्म के बाद कैटरीना ने यूं मनाई पहली होली, फैमिली संग रंगों में सराबोर दिखीं ''मिसेज कौशल''
Wednesday, Mar 04, 2026-02:13 PM (IST)
मुंबई. आज पूरे देशभर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग अपने दोस्तों, फैमिली और करीबियों संग गुलाल से खेलते नजर आ रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं हैं। हर साल की तरह इस साल भी बी-टाउन सेलेब्स होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की होली सेलिब्रेशन की तस्वीर सामने आई हैं। एक्ट्रेस के लिए ये होली बेहद खास है, क्योंकि ये उनके लाडले की पहली होली है। ऐसे फैंस भी कैटरीना कैफ की इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
कैटरीना कैफ अपने बेटे विहान के जन्म के बाद पहली होली मना रही है।वह अपनी फैमिली के साथ रंगों में सराबोर दिख रही हैं। इस सेलिब्रेशन की तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो में एक्ट्रेस काफी खुश और एक्साइटेड दिख रही हैं। उनके साथ उनके पति विक्की कौशल, देवर सनी कौशल और बहन इसाबेल कैफ नजर आ रही हैं। सनी ने हाथ में टॉयगन भी ली हुई है। इस फोटो को शेयर करते हुए कैटरीना ने कैप्शन में लिखा- खुशियों वाली हैप्पी होली।
फैंस होली पर कैटरीना कैफ के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें, कैटरीना कैफ ने एक्टर विक्की कौशल से साल 2021 में शादी रचाई थी। वहीं, शादी के 4 साल बाद कपल ने 2025 में अपने पहले बच्चे यानि बेटे का स्वागत किया। बेटे के जन्म के बाद दोनों की खुशियों में चार-चांद लग गए हैं। इन दिनों कैटरीना अपने लाडले की परवरिश पर पूरा ध्यान दे रहे हैं।
