ख्यालों में गुम दिखीं देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुईं अनुष्का शर्मा, कैमरा देख छिपाया चेहरा

Wednesday, Oct 23, 2024-09:32 AM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले काफी वक्त से लंदन में रह रही हैं। लंदन में ही वह अपनी बेटी वामिका और बेटे अकाय की परवरिश कर रही हैं। पर्सनल या फिर प्रोफैशनल काम के चलते ही उन्हें भारत में देखा जाता  है।

PunjabKesari

 

जहां कुछ दिन पहले वह मुंबई एयरपोर्ट पर दिखी थीं, वहीं 22 अक्टूबर को वह फिर स्पॉट की गईं। इस बार अनुष्का शर्मा कार में बैठी थीं और पपाराजी से चेहरा छुपाती नजर आईं। वह कैमरा देख अनकंफर्टेबल नजर आईं।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो Anushka Sharma फ्लोरल आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस दौरान जैसे ही अनुष्का ने पपाराजी को देखा, उन्होंने हाथ से अपना आधा चेहरा कवर कर लिया। वह पपाराजी को इग्नोर करती दिखीं। एक्ट्रेस अपने ही ख्यालों में खोई हुई थीं। पपाराजी की कैमरे के साथ एक्ट्रेस पर नजरें टिकी थीं पर उन्होंने कोई दिलचस्पी ही नहीं दिखाई।

PunjabKesari

कुछ दिन पहले ही अनुष्का और विराट दोनों मुंबई में कृष्ण दास के कीर्तन में नजर आए थे। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि अनुष्का इसी साल 15 फरवरी को दूसरी बार मां बनी हैं। अनुष्का ने लंदन में एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। अनुष्का और विराट एक तरफ जहां दोनों बच्चों (वामिका और अकाय) को संभाल रहे हैं। वहीं वो अपने वर्क कमिटमेंट्स को भी पूरा करने में लगे हैं। बताया जा रहा है कि अनुष्का वर्क कमिटमेंट के कारण ही इंडिया आई हैं। वहीं इससे पहले अनुष्का सितंबर में मुंबई आई थीं और तब उन्होंने पपाराजी को खूब पोज दिए थे।


 

 

 

 

 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News